कोविड-19 मामलों में कमी के बीच महाराष्ट्र सरकार ने प्रतिबंधों में ढील देते हुए मुंबई सहित 14 ज़िलों में सिनेमाघर, रेस्टोरेंट, बार, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, जिम, स्विमिंग पूल, पर्यटन स्थल और मनोरंजन पार्क को 100% क्षमता के साथ खोलने की अनुमति दे दी है। इन ज़िलों में 90% से अधिक पात्र आबादी को कोविड-19 वैक्सीन की पहली डोज़ लग चुकी है।
03 Mar 2022 02:22AM,by: Naveen kumar sahu
शाहरुख खान ने ट्वीट कर बताया कि उनकी फिल्म 'पठान' 25 जनवरी, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। शाहरुख ने फिल्म के टीज़र के साथ रिलीज़ डेट की घोषणा की और लिखा, "पता है कि देर हो चुकी है। लेकिन तारीख याद रखना पठान का समय अब शुरू होता है।" फिल्म हिंदी, तमिल और तेलुगू में भी रिलीज़ होगी।
03 Mar 2022 02:21AM,by: Naveen kumar sahu
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के आंकड़ों के अनुसार, दुनियाभर में पिछले सप्ताह कोविड-19 संक्रमण के नए मामलों में 16% की कमी आई है। डब्ल्यूएचओ ने अपनी साप्ताहिक रिपोर्ट में यह भी बताया कि बीते सप्ताह कोविड-19 से मौत के मामलों में 10% की कमी आई है। वहीं, पश्चिमी प्रशांत एकमात्र क्षेत्र है, जहां कोविड-19 मामलों में वृद्धि हुई है।
03 Mar 2022 02:21AM,by: Naveen kumar sahu
वॉट्सऐप ने अपनी ताज़ा अनुपालन रिपोर्ट में बताया कि उसने जनवरी 2022 में 18.58 लाख भारतीय अकाउंट्स पर प्रतिबंध लगाया है। बकौल कंपनी, जनवरी में उन्हें 495 भारतीय अकाउंट्स के खिलाफ शिकायतें मिलीं और उनमें से 24 पर कार्रवाई की गई। इससे पहले दिसंबर में भी वॉट्सऐप ने 20 लाख से अधिक अकाउंट्स पर प्रतिबंध लगाया था।
03 Mar 2022 02:21AM,by: Naveen kumar sahu
केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने रोमानियाई प्रधानमंत्री निकोलाई चियुका से मुलाकात की। उन्होंने यूक्रेन से भारतीयों के आने और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए चियुका को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा, "मुझे बताते हुए खुशी हो रही है कि महामहिम (चियुका) ने रोमानियाई सीमाओं में आने वाले हमारे छात्रों को उनके निरंतर समर्थन का आश्वासन दिया है।" ज्योतिरादित्य सिंधिया ने रोमानियाई प्रधानमंत्री से मुलाकात की
03 Mar 2022 02:21AM,by: Naveen kumar sahu
विदेश राज्यमंत्री वी. मुरलीधरन ने बुधवार को कहा, "ये आरोप गलत हैं कि हमने यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों को निकालने में देरी की।" उन्होंने कहा, "छात्र वापसी को तैयार नहीं थे क्योंकि यूनिवर्सिटी ऑनलाइन क्लास के लिए तैयार नहीं थीं। हमने 24 फरवरी से पहले छात्रों को यूक्रेन छोड़ने के लिए अपनी पहली एडवाइज़री जारी की थी।"
03 Mar 2022 02:21AM,by: Naveen kumar sahu
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि अब तक लगभग 17,000 भारतीयों ने यूक्रेन छोड़ दिया है। विदेश मंत्रालय के अनुसार, इनमें से 'आपरेशन गंगा' के तहत 15 उड़ानों में करीब 3,352 लोग भारत लौट आए हैं। बागची ने आगे बताया कि अगले 24 घंटों में भारत से 15 उड़ानें निर्धारित हैं जिनमें से कई रास्ते में हैं।
03 Mar 2022 02:21AM,by: Naveen kumar sahu
आईसीसी ने बल्लेबाज़ों की ताज़ा टी20I रैंकिंग जारी की है जिसमें भारत के श्रेयस अय्यर 27 स्थान की छलांग लगाकर 18वें पायदान पर पहुंच गए हैं। के.एल. राहुल 4 पायदान लुढ़ककर 10वें स्थान पर आ गए हैं और वह शीर्ष 10 में एकमात्र भारतीय हैं। श्रीलंका के पथुम निसंका 6 स्थान चढ़कर रैंकिंग में नौवें स्थान पर पहुंच गए हैं।
03 Mar 2022 02:21AM,by: Naveen kumar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य


