धर्मा प्रोडक्शंस के सीईओ अपूर्व मेहता ने रणबीर कपूर अभिनीत 'ब्रह्मास्त्र' को बहुत महंगी फिल्म बताते हुए कहा कि यह एक अविश्वसनीय यात्रा रही है। उन्होंने कहा, "इस हाई बजट वीएफएक्स फिल्म को कैसे बनाया जाए, वीएफएक्स के लिए कैसे प्लान किया जाए, इसे कैसे अंजाम दिया जाए, यह समझने की पूरी यात्रा बहुत ही कठिन लेकिन बेहद संतोषजनक रही।"
22 Feb 2022 01:13AM,by: Naveen kumar sahu
हैदराबाद (तेलंगाना) पुलिस ने बीजेपी विधायक टी. राजा सिंह पर उत्तर प्रदेश के मतदाताओं को 'धमकी' देने के मामले में केस दर्ज किया है। इससे पहले इसी मामले में चुनाव आयोग ने नोटिस जारी किया था। राजा ने कहा था, "बीजेपी को वोट नहीं देने वालों के घरों की पहचान कर ध्वस्त कर दिया जाएगा। सीएम योगी आदित्यनाथ के पास हज़ारों बुलडोज़र हैं।"
22 Feb 2022 01:13AM,by: Naveen kumar sahu
कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने लखनऊ में कहा कि बीजेपी नौकरी, महंगाई और बेरोज़गारी की बात नहीं करती। उन्होंने कहा, "चर्बी निकालने, गर्मी निकालने की बात हो रही है, आतंकवादियों की बात हो रही है, भर्ती निकालने की बात करो।" उन्होंने आगे कहा, "5 साल से 12 लाख सरकारी रोज़गार पड़े है मोदीजी या योगीजी ने भरें क्या?"
22 Feb 2022 01:13AM,by: Naveen kumar sahu
आरजेडी प्रमुख लालू यादव को चारा घोटाला के पांचवें मामले में 5 साल की सज़ा होने पर उनके बेटे और नेता तेजस्वी यादव ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, "ऐसा लगता है देश में चारा घोटाले के अलावा कोई घोटाला ही नहीं हुआ है। देश में एक ही घोटाला है और एक ही नेता है? बिहार में 80 घोटाले हो चुके हैं। सीबीआई, ईडी, एनआईए कहां है?"
22 Feb 2022 01:13AM,by: Naveen kumar sahu
भारतीय वायु सेना और ओमान की रॉयल एयरफोर्स के संयुक्त युद्धाभ्यास का छठा संस्करण ईस्टर्न ब्रिज-6 जोधपुर एयरफोर्स स्टेशन पर शुरू हुआ। वायु सेना ने कहा है कि यह युद्धाभ्यास दोनों वायु सेनाओं को सीखने और साथ में संचालन करने के लिए मंच प्रदान करेगा। दोनों सेनाओं का यह संयुक्त युद्धाभ्यास 25 फरवरी तक चलेगा।
22 Feb 2022 01:13AM,by: Naveen kumar sahu
केरल हाईकोर्ट ने कहा कि ताकतवर और आम लोगों के लिए अलग-अलग कानून नहीं हो सकते हैं। राज्य सरकार द्वारा बिना अनुमति के राजनीतिक दलों को ध्वजारोहण से रोकने में विफल रहने पर कोर्ट ने यह टिप्पणी की। कोर्ट ने कहा, "आप एक आम नागरिक को यह छूट नहीं देंगे, दो कानून नहीं हो सकते।
22 Feb 2022 01:12AM,by: Naveen kumar sahu
ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (डीसीजीआई) ने भारत में 12 से 18 वर्ष की आयु के बच्चों के लिए बायोलॉजिकल ई की कोविड-19 वैक्सीन कोर्बेवैक्स के आपातकालीन इस्तेमाल को मंज़ूरी दे दी है। गौरतलब है कि कोर्बेवैक्स स्वदेश निर्मित पहली आरबीडी प्रोटीन सब-यूनिट वैक्सीन है और इसे पिछले साल दिसंबर में वयस्कों के लिए आपातकालीन इस्तेमाल की अनुमति मिली थी।
22 Feb 2022 01:12AM,by: Naveen kumar sahu
लखनऊ (उत्तर प्रदेश) में चुनावी रैली के दौरान 'आप' के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि, "अगर यूपी में त्रिशंकु विधानसभा होती है तो बीजेपी को सत्ता से बाहर रखने के लिए गठबंधन करेंगे।" उन्होंने कहा, "बीजेपी और कांग्रेस ने काम किया होता तो काम के नाम पर वोट मांगते लेकिन अब केजरीवाल को आतंकवादी कहकर वोट मांग रहे हैं।"
22 Feb 2022 01:12AM,by: Naveen kumar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य





