टीएमसी नेता पार्थ चटर्जी ने बताया है कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने 19-सदस्यीय एक राष्ट्रीय कार्य समिति का गठन किया है। इसमें भतीजे अभिषेक बनर्जी व कोलकाता के मेयर फिरहाद हकीम शामिल हैं। अभिषेक के 'एक व्यक्ति, एक पद' की नीति पर ज़ोर देने को लेकर ममता-अभिषेक के बीच अनबन की खबरों के बीच समिति बनाई गई।
13 Feb 2022 12:48AM,by: Naveen kumar sahu
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजाज समूह के पूर्व चेयरमैन राहुल बजाज के निधन पर शोक जताते हुए कहा, "बजाज में अपने काम के प्रति जुनून था। उन्होंने उद्योग जगत की आवाज़ उठाई और कई नवोदित उद्यमियों का मार्गदर्शन किया। उनके परिवार और दोस्तों के प्रति संवेदना।" राहुल बजाज में अपने काम के प्रति जुनून था: वित्त मंत्री सीतारमण
13 Feb 2022 12:48AM,by: Naveen kumar sahu
उद्योगपति हर्ष गोयनका ने बजाज समूह के पूर्व चेयरमैन राहुल बजाज के निधन पर शोक जताया और कहा कि भारतीय व्यापार की ‘रीढ़’ टूट गई। वह दूरदर्शी, सीधे बात करने वाले और अपने मूल्यों के लिए सम्मानित थे। एक युग समाप्त हो गया!" उन्होंने कहा, "वह अपने पीछे। भारतीय उद्योग के लिए दो काबिल बेटे राजीव और संजीव को छोड़ गए हैं।"
13 Feb 2022 12:47AM,by: Naveen kumar sahu
कर्नाटक में जारी हिजाब विवाद के बीच केरल के गवर्नर आरिफ मोहम्मद खान ने कहा है कि हिजाब इस्लाम का आवश्यक हिस्सा नहीं है, जैसा कि सिख धर्म में पगड़ी को आवश्यक माना गया व स्वीकार किया गया है। उन्होंने कहा कि मौजूदा विवाद एक साज़िश का हिस्सा है ताकि मुस्लिम लड़कियों को आगे बढ़ने से रोका जा सके।
13 Feb 2022 12:47AM,by: Naveen kumar sahu
बजरंग दल के सदस्यों ने अहमदाबाद (गुजरात) में केएफसी, डोमिनोज़, पिज्ज़ा हट, हुंडई और किआ मोटर्स द्वारा 'कश्मीर सॉलिडेरिटी डे' का समर्थन करने पर इनके खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। वहीं बजरंग दल के उत्तर गुजरात संयोजक ज्वलित मेहता ने कहा, "कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग बताते हुए उन्हें माफी मांगनी चाहिए, तभी हम उन्हें माफ करेंगे।"
13 Feb 2022 12:47AM,by: Naveen kumar sahu
लखनऊ सुपर जायंट्स ने आईपीएल मेगा ऑक्शन में ऑल-राउंडर दीपक हुड्डा और क्रुणाल पांड्या को खरीदा है। गौरतलब है, घरेलू क्रिकेट में बड़ौदा के लिए खेलते समय दोनों के बीच विवाद हुआ था और हुड्डा ने क्रुणाल पर उनसे दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया था। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए वीरेंद्र सहवाग ने कहा, "डिवाइडेड बाय बड़ौदा, यूनाइटेड बाय लखनऊ।"
13 Feb 2022 12:46AM,by: Naveen kumar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य






