केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने लोकसभा में बताया कि 2018-2020 के बीच देश में कैंसर के 40 लाख+ मामले दर्ज हुए और 22.54 लाख लोगों की इससे मौत हुई। "2020 में कैंसर के 13,92,179 जबकि 2019 में 13,58,415 और 2018 में 13,25,232 मामले सामने आए। वहीं, 2020 में कैंसर से 7,70,230 मरीज़ों की मौत हुई।"
12 Feb 2022 01:12AM,by: Naveen kumar sahu
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वन ओशन समिट को संबोधित करते हुए कहा कि, "भारत सिंगल यूज़ प्लास्टिक को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है।'' उन्होंने कहा, "भारत ने हाल ही में तटीय क्षेत्रों से प्लास्टिक और कचरे को साफ करने के लिए राष्ट्रीय स्तर का अभियान चलाया जिसमें 3 लाख युवाओं ने लगभग 13 टन प्लास्टिक कचरा एकत्र किया।''
12 Feb 2022 01:12AM,by: Naveen kumar sahu
सोशल मीडिया पर एक दावा किया जा रहा है कि सहारनपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काफिले के कारण ऐम्बुलेंस में व्यक्ति की मौत हो गई। यूपी पुलिस ने इसका खंडन किया और बताया, "एक लड़की ने ऐम्बुलेंस से उतरकर बताया। उनकी माता का अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया और उसे जाना है उसने ऐम्बुलेंस निकालने के लिए निवेदन किया।"
12 Feb 2022 01:02AM,by: Naveen kumar sahu
कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पांचवें चरण के लिए 30-स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है जिसमें पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू का नाम शामिल नहीं है। इस सूची में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नाम शामिल हैं।
12 Feb 2022 01:01AM,by: Naveen kumar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य





