सीमा शुल्क अधिकारियों ने हैदराबाद के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर दुबई से आए एक यात्री के पास से 1.36 करोड़ रपये का 2.7 किलोग्राम सोना जब्त किया है। यात्री शुक्रवार को इंडिगो की फ्लाइट 6ई 025 के जरिए दुबई से पहुंचा था। सोने की चेन और पेस्ट के रूप में सोना आदमी के हैंड बैगेज और चेक-इन बैगेज के अंदर छुपा हुआ था।
22 Jan 2022 03:00PM, by: Tulsi Dewangan
आईपीएल 2022 से पहले मेगा ऑक्शन के लिए भारत के 896 खिलाड़ियों के अलावा रजिस्ट्रेशन कराने वाले 318 विदेशी खिलाड़ियों में सबसे ज़्यादा ऑस्ट्रेलिया के 59 खिलाड़ी शामिल हैं। दक्षिण अफ्रीका के 48, वेस्टइंडीज़ के 41, श्रीलंका के 36, इंग्लैंड के 30, न्यूज़ीलैंड के 29, अफगानिस्तान के 20, नेपाल के 15 और अमेरिका के 14 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है।
22 Jan 2022 03:00PM,by: Naveen kumar sahu
भाजपा के वरिष्ठ नेता लक्ष्मीकांत पारसेकर,जो 2014-2017 तक गोवा के मुख्यमंत्री बने, ने शनिवार को कहा कि वह भाजपा छोड़ देंगे।
पारसेकर को मंड्रेम सीट से टिकट देने से इनकार कर दिया गया था, जिसका उन्होंने 2002-17 से प्रतिनिधित्व किया था। उन्होंने कहा, "मैंने इस्तीफा देने का फैसला किया है। मुझे आगे क्या करना चाहिए, यह बाद में तय किया जाएगा।" गोवा के पूर्व सीएम पारसेकर ने भाजपा छोड़ने का लिया फैसला
22 Jan 2022 02:12PM, by: Tulsi Dewangan
शनिवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शामली के कैराना पहुंचे। इस दौरान जनसंपर्क कार्यक्रम में उनके साथ कैराना से भाजपा प्रत्याशी मृगांका सिंह, गन्ना मंत्री सुरेश राणा व सांसद प्रदीप चौधरी भी मौजूद हुए । अमित शाह लोगों से घर-घर जाकर आने वाली दस फरवरी को भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे हैं।
22 Jan 2022 02:09PM, by: Tulsi Dewangan
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि विकास के मामले में पिछड़े जिले पहले देश की प्रगति के आंकडों को भी नीचे कर देते थे लेकिन पिछले सात साल में जब से इन पर विशेष ध्यान दिया गया और उन्हें आकांक्षी जिलों के रूप में पेश किया गया, तो यही जिले आज गतिरोध की बजाए गतिवर्धक बन रहे हैं।
22 Jan 2022 02:06PM,by: Tulsi Dewangan
LJP (रामविलास) प्रमुख चिराग पासवान ने कहा कि उनकी पार्टी ने बिहार के राज्यपाल फागू चौहान को पत्र लिखकर राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने की सिफारिश की है। पासवान ने कहा कि यह "नकली शराब के सेवन से होने वाली अधिक मौतों को रोकने" के लिए है। पिछले सात दिनों में बिहार में जहरीली शराब पिने से करीब 16 लोगों की मौत हो गई है।
22 Jan 2022 01:15PM,by: Tulsi Dewangan
आईपीएल 2022 से पहले मेगा ऑक्शन के लिए 1,214 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। वेस्टइंडीज़ के क्रिस गेल, ऑस्ट्रेलियाई तेज़ गेंदबाज़ मिचल स्टार्क और इंग्लिश ऑल-राउंडर बेन स्टोक्स समेत कई प्रमुख खिलाड़ियों ने नीलामी के लिए रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है। रजिस्ट्रेशन नहीं कराने वाले अन्य खिलाड़ियों में जोफ्रा आर्चर, जो रूट, सैम करन, टॉम करन और क्रिस वोक्स शामिल हैं। मेगा ऑक्शन के लिए इन प्रमुख खिलाड़ियों ने नहीं दिया अपना नाम
22 Jan 2022 01:15PM,by: Naveen kumar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य



