latest

Generic placeholder image

#75YearsOfIndianIndependence की विषयवस्तु पर बनी श्यामा प्रसाद मुखर्जी कॉलेज दिल्ली विश्वविद्यालय के इतिहास विभाग की छात्राओं द्वारा निर्मित वर्चुअल प्रदर्शनी का उद्घाटन आज माननीय लोक सभा सांसद व पूर केन्द्रीय मंत्री श्री मनीष तिवारी द्वारा किया गया। कार्यक्रम की संरक्षक प्रोफेसर साधना शर्मा ने स्वागत भाषण से कार्यक्रम की शुरुआत की तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता दिल्ली विश्वविद्यालय के इतिहास विभाग की अध्यक्ष प्रोफेसर सीमा बावा ने की। यह वर्चुअल प्रदर्शनी इतिहास (ऑनर्स) की छात्राओं के 19 समूहों के मध्य आयोजित प्रतियोगितात्मक प्रोजेक्ट का परिणाम है। कोरोना काल में छात्राओं द्वारा इसे पूर्ण करने हेतु इन्टरनेट पर उपलब्ध स्रोतो का उपयोग किया है। 19 समूहों द्वारा तैयार की गई प्रदर्शनी का मूल्यांकन बाहरी जज करेंगे। प्रत्येक खंड के लिए दस अंक - 

21 Jan 2022 03:21PM,
by: Naveen kumar sahu