शिवसेना नेता और सांसद संजय राउत ने रविवार को कहा कि शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने आगामी गोवा विधानसभा चुनाव गठबंधन में मिलकर लड़ने का फैसला किया है।
राउत ने एएनआई से बात करते हुए कहा, "गोवा विधानसभा चुनाव में शिवसेना और एनसीपी एक साथ लड़ेंगे। 18 जनवरी को सीट बंटवारे पर चर्चा होगी। एनसीपी के वरिष्ठ नेता प्रफुल्ल पटेल 18 जनवरी को गोवा में सीट बंटवारे के फॉर्मूले पर चर्चा करेंगे। केवल उसके बाद यह साफ हो जाएगा कि कौन कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगा।
17 Jan 2022 01:21AM, by: Babuaa Desk
रविवार की सुबह जोगेश्वरी-विक्रोली लिंक रोड पर मुंबई मेट्रो लाइन का गर्डर लगाते समय क्रेन के गिरने से उसके चालक की मौत हो गई।
मृतक की पहचान मुंबई महानगर क्षेत्रीय विकास प्राधिकरण (एमएमआरडीए) द्वारा जेवीएलआर में निर्माण कार्य के लिए लगाए गए 500 टन क्षमता के क्रेन के चालक लवदीप रवींद्र सिंह (35) के रूप में हुई है। मुंबई: मेट्रो गर्डर लगाते समय क्रेन गिरी, चालक की मौत
17 Jan 2022 01:21AM, by: Babuaa Desk
हरियाणा में सीमा सुरक्षा बल के एक अधिकारी के पास से 14 करोड़ रुपये नकद, एक करोड़ रुपये के आभूषण और एक बीएमडब्ल्यू और मर्सिडीज समेत सात लग्जरी कारें बरामद हुई हैं। पुलिस ने कहा कि गुड़गांव जिले के मानेसर में राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड मुख्यालय (एनएसजी) में तैनात बीएसएफ के डिप्टी कमांडेंट प्रवीण यादव को अब भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी के रूप में लोगों से 125 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
गुड़गांव पुलिस ने अधिकारी की पत्नी ममता यादव, बहन रितु और एक साथी को भी गिरफ्तार किया है.
17 Jan 2022 01:21AM, by: Babuaa Desk
भारत के कोविड-19 टीकाकरण कार्यक्रम के 1 साल पूरे होने के मौके पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने डाक टिकट जारी किया है। मांडविया ने कहा, "भारत में दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण कार्यक्रम 16 जनवरी, 2021 को शुरू हुआ था। हमारा टीकाकरण कार्यक्रम वास्तव में वैश्विक समुदाय के लिए एक आदर्श है, जनभागीदारी से यह संभव हो पाया है।"
17 Jan 2022 01:21AM,by: Naveen kumar sahu
सर्बियाई टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने ऑस्ट्रेलियाई वीज़ा रद्द होने के खिलाफ अपनी अपील कोर्ट द्वारा खारिज किए जाने के बाद ऑस्ट्रेलिया से उड़ान भरी। साथ ही इस ऑस्ट्रेलियन ओपन को जीतकर रिकॉर्ड 21वां ग्रैंडस्लैम जीतने का सपना टूट गया है। कोर्ट के फैसले के कुछ घंटे बाद ही जोकोविच को मेलबर्न एयरपोर्ट पर देखा गया।
17 Jan 2022 01:21AM,by: Naveen kumar sahu
हरिद्वार (उत्तराखंड) में हुई 'धर्म संसद' में हेट स्पीच को लेकर गिरफ्तार यति नरसिंहानंद को कोर्ट ने 14-दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गौरतलब है कि भड़काऊ भाषण देने के मामले में उत्तराखंड पुलिस ने शनिवार को नरसिंहानंद और इससे पहले उत्तर प्रदेश शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के पूर्व प्रमुख वसीम रिज़वी को गिरफ्तार किया था।
17 Jan 2022 01:20AM,by: Naveen kumar sahu
चुनावी आयोग ने आगामी विधानसभा चुनावों के लिए आयोग की ओर से अधिकृत मीडियाकर्मियोें को पोस्टल बैलट से मतदान करने की अनुमति दी। इससे पहले, आयोग ने 80 साल और उससे अधिक उम्र के मतदाताओं, विकलांग व्यक्तियों और कोरोना संक्रमितों को डाक मतपत्रों के माध्यम से अपना वोट डालने की अनुमति दी थी। मीडियाकर्मियों को पोस्टल बैलट से मतदान करने की मिली अनुमति
17 Jan 2022 01:20AM,by: Naveen kumar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य





