उत्तर प्रदेश के मंत्री पद से इस्तीफा दे चुके स्वामी प्रसाद मौर्य ने उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की बैठकर बात करने की अपील पर कहा है, "उनके किसी भी सुझाव की मुझे आवश्यकता नहीं है।" उन्होंने आगे कहा, "जब बात करने का समय था तब केशव जी व अन्य नेताओं के पास समय नहीं रहता था, आज मेरे पास समय नहीं है।"
12 Jan 2022 01:12AM,by: Naveen kumar sahu
यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा है कि राज्य में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के 'टुकड़े-टुकड़े गैंग' के सदस्य सपा में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि, "वे सांप्रदायिकता के बीज बोएंगे और यूपी में राष्ट्रवादी ताकतों को कमज़ोर करने की कोशिश करेंगे।" दरअसल, कांग्रेस नेता इमरान मसूद ने सपा में जाने का ऐलान किया है।
12 Jan 2022 01:11AM,by: Naveen kumar sahu
पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने 'पंजाब का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा' सवाल पर कहा है, "हर शख्स सीएम बनने के लिए उतरा है, पंजाब के लोग सीएम बनाते हैं।" उन्होंने कहा, "आपसे किसने कहा कि हाई कमान सीएम बनाएगा, पंजाब के लोग तय करेंगे कि कौन सीएम होगा, पंजाब के लोगों को ही विधायक बनाने हैं।"
12 Jan 2022 01:11AM,by: Naveen kumar sahu
केपटाउन टेस्ट के पहले दिन का खेल खत्म होने तक दक्षिण अफ्रीका ने अपनी पहली पारी में 17/1 रन बनाए और वह भारत से 206-रन से पीछे है। इससे पहले भारत अपनी पहली पारी में 223-रन पर ऑल-आउट हो गया जिसमें कगिसो रबाडा ने 22-4-73-4 के गेंदबाज़ी आंकड़े दर्ज किए। भारत की ओर से विराट कोहली ने सर्वाधिक 79-रन बनाए।
12 Jan 2022 01:11AM,by: Naveen kumar sahu
सपा प्रवक्ता आई.पी. सिंह ने ट्वीट किया कि, "बीजेपी मुख्यालय पर यूपी बीजेपी अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह को एक ताला तोहफे के रूप में भेज दिया है, 10 मार्च (यूपी विधानसभा चुनाव की मतगणना का दिन) के बाद लगाकर घर लौट जाइएगा।" सिंह ने ऑर्डर का स्क्रीनशॉट शेयर कर लिखा, "लहर नहीं, अब सपा की आंधी चल रही है।" यूपी: सपा नेता ने बीजेपी के दफ्तर में भेजा ताला
12 Jan 2022 01:11AM,by: Naveen kumar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य



