राफेल नडाल ने जल्द ही दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी डेनियल मेदवेदेव को 6-3, 6-3 से हराकर मैक्सिकन ओपन फाइनल के लिए क्वालीफाई किया, इससे पहले उन्हें 2022 ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में हराया था। नडाल वर्तमान में लगातार 14 जीत दर्ज करने के बाद नए सत्र में अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ शुरुआत का आनंद ले रहे हैं। फाइनल में स्पैनियार्ड का सामना कैमरून नोरी से होगा।
26 Feb 2022 02:25PM,by: Babuaa Desk
जोगिंदर नरवाल की कप्तानी में दबंग दिल्ली ने पटना पाइरेट्स को 37-36 से हराकर पहली बार प्रो कबड्डी लीग का खिताब जीत लिया है। बेंगलुरु में खेले गए खिताबी मुकाबले में दिल्ली के विजय मलिक ने सबसे ज़्यादा 14-पॉइंट्स (13-रेड और एक टैकल), जबकि नवीन कुमार ने 13-रेड पॉइंट्स हासिल किए। लीग को लगातार तीसरा सीज़न नया चैंपियन मिला है।
26 Feb 2022 04:51AM,by: Naveen kumar sahu
भारत के कप्तान रोहित शर्मा टी20I क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। 34-वर्षीय रोहित ने श्रीलंका के खिलाफ पहले टी20I मैच में 32 गेंद में 44 रनों की अपनी पारी के दौरान यह उपलब्धि हासिल की और वह 3,307 रनों के साथ विराट कोहली (3,296 रन) और मार्टिन गप्टिल (3,299) से आगे निकल गए हैं।
25 Feb 2022 01:45AM,by: Naveen kumar sahu
आईपीएल गवर्निंग काउंसिल ने गुरुवार को फैसला किया कि आईपीएल 2022 की शुरुआत 26 मार्च से होगी और टूर्नामेंट मुंबई और पुणे के चार मैदानों में खेला जाएगा। आईपीएल 2022 के 55 मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम, ब्रेबॉर्न स्टेडियम और डी.वाई. पाटिल स्टेडियम में खेले जाएंगे जबकि बाकी 15 मैच पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट असोसिएशन स्टेडियम में खेले जाएंगे।
25 Feb 2022 01:16AM,by: Naveen kumar sahu
पूर्व भारतीय पेसर अजीत अगरकर दिल्ली कैपिटल्स के सहायक कोच के तौर पर टीम से जुड़ गए हैं। उन्होंने कहा, "मैं भाग्यशाली हूं कि खिलाड़ी के बाद अब मैं अलग भूमिका में लौट रहा हूं। यह निश्चित रूप से काफी रोमांचक है। हमारे पास शानदार टीम है जिसका नेतृत्व दुनिया के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों में से एक ऋषभ पंत कर रहे हैं।" अजीत अगरकर बने दिल्ली कैपिटल्स के सहायक कोच
24 Feb 2022 01:18AM,by: Naveen kumar sahu
आईसीसी ने गेंदबाज़ों की ताज़ा टी20I रैंकिंग जारी की है जिसमें कोई भी भारतीय शीर्ष 15 में शामिल नहीं है। 20वें स्थान पर मौजूद भुवनेश्वर कुमार सर्वोच्च रैंकिंग वाले भारतीय गेंदबाज़ हैं। इंग्लैंड के आदिल राशिद एक स्थान चढ़कर तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं जबकि दक्षिण अफ्रीका के तबरेज़ शम्सी दुनिया के नंबर 1 टी20I गेंदबाज़ बने हुए हैं।
23 Feb 2022 01:21PM,by: Naveen kumar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य






