रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के कप्तान विराट कोहली टी20 क्रिकेट में 10,000 रन बनाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए। उन्होंने दुबई में आईपीएल 2021 के दौरान मुंबई इंडियंस के खिलाफ आरसीबी के लिए बल्लेबाजी की शुरुआत करते हुए यह उपलब्धि हासिल की। क्रिस गेल, कीरोन पोलार्ड, शोएब मलिक और डेविड वार्नर के बाद कोहली यह उपलब्धि हासिल करने वाले पांचवें बल्लेबाज हैं।
27 Sep 2021 07:19AM,by: Babuaa Desk
आईपीएल 2021 में सीएसके-केकेआर मैच के दौरान, सीएसके के कप्तान एमएस धोनी ने अपना 116 वां आईपीएल कैच लिया और दिनेश कार्तिक को पीछे छोड़ते हुए टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे अधिक कैच लेने वाले विकेटकीपरों की सूची में शीर्ष स्थान पर काबिज हो गए। केकेआर के विकेटकीपर-बल्लेबाज कार्तिक ने अब तक 115 कैच लपके हैं। विशेष रूप से, धोनी ने उनसे आगे निकलने के लिए कार्तिक का कैच लपका। सीएसके ने केकेआर को दो विकेट से हराया।
27 Sep 2021 05:36AM,by: Babuaa Desk
लुईस हैमिल्टन, अपनी नवीनतम रूसी ग्रां प्री जीत के साथ 100 जीत दर्ज करने वाले पहले F1 रेस ड्राइवर बनकर फॉर्मूला वन में इतिहास रच दिया। सात बार के विश्व चैंपियन ने मैक्स वर्स्टापेन से चैंपियनशिप की बढ़त वापस ले ली। 36 वर्षीय हैमिल्टन ने कहा, "100 तक पहुंचने में काफी समय लगा है और कई बार, मुझे यकीन नहीं था कि यह हो पायेगा ।"
26 Sep 2021 03:37PM,by: Babuaa Desk
भारत के पूर्व क्रिकेटर मदन लाल ने कहा है कि उन्होंने अपने क्रिकेट करियर में जो कुछ भी हासिल किया है, वह सिर्फ महान स्पिनर बिशन सिंह बेदी की वजह से है। उन्होंने कहा, "बेदी के साथ हमारी कई यादें हैं..जब मैंने अपनी राज्य टीम को रणजी ट्रॉफी जीतने में मदद की, तो वह बेदी की कप्तानी में थी।" बेदी ने 118 टेस्ट पारियां खेली और 266 विकेट लिए। मैं जो कुछ भी हूं, सिर्फ बिशन सिंह बेदी की वजह से हूं: मदन लाल
26 Sep 2021 03:36PM,by: Babuaa Desk
माइकल वॉन ने कहा हैं कि, एमएस धोनी के रूप मे भारत को अब तक का सबसे महान टी-20 कप्तान मिला। जब उन्हें टी-20 विश्व कप टीम के लिए मेंटोर रखा गया तो थोड़ा हंगामा हुआ, लेकिन यह भारतीय टी-20 टीम का अब तक का सबसे बड़ा फैसला है, उस डगआउट में आपको धोनी के शातिर दिमाग की जरूरत है। धोनी के शातिर दिमाग की टीम इंडिया को जरूरत हैं : माइकल वॉन
26 Sep 2021 01:26PM,by: Naveen kumar sahu
भारत की अनुभवी महिला टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा ने रविवार को साल का पहला खिताब अपने नाम किया। उन्होंने ओस्ट्रावा ओपन के फाइनल में अपनी जोड़ीदार चीन की शुआई झांग के साथ मिलकर अमेरिका की क्रिस्टियन और न्यूजीलैंड की रोटलिफ की तीसरी वरीयता प्राप्त जोड़ी को हरा दिया। एक घंटे चार मिनट तक चले खिताबी मुकाबले में भारतीय-चीनी जोड़ी ने अमेरिका-न्यूजीलैंड की जोड़ी पर 6-3, 6-2 से जीत दर्ज की।
26 Sep 2021 01:26PM,by: Naveen kumar sahu
गावस्कर की निगाहें एक ऐसे खिलाड़ी पर हैं जिसे वे चतुर कहते है और अगले साल की नीलामी में कुछ फ्रेंचाइजी को आकर्षित करने की उम्मीद करते है, वह क्रिकेटर इंग्लैंड के लेग स्पिनर आदिल राशिद हैं। राशिद, जो वर्तमान में आईपीएल 2021 में पंजाब किंग्स के लिए खेल रहे हैं, आश्चर्य करने वाली बात है कि 33 वर्षीय आईपीएल का पहला कार्यकाल है।
26 Sep 2021 07:53AM,by: Naveen kumar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य



