बीजापुर छत्तीसगढ़ शासन के विशेष पहल पर पारंपरिक खेलों के संरक्षण एवं संर्वधन हेतु छत्तीसढ़िया ओलंपिक का आयोजन प्रदेश भर में हो रहा है। जिला बीजापुर में 23 एवं 24 नवंबर तक दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन मिनी स्टैडियम में शुभारंभ हो गया है। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष श्री शंकर कुड़ियम एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलित कर राजगीत के साथ खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। प्रतियोगिता के शुभारंभ से पूर्व स्कूली छात्राओं द्वारा छत्तीसगढ़ की संस्कृति पर आधारित गीत पर नृत्य की प्रस्तुति दी तत्पश्चात खेल प्रतिस्पर्धा का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष श्री शंकर कुड़ियम ने प्रदेश के मुखिया श्री भूपेश बघेल को छत्तीसगढ़ की संस्कृति और परंपरा को जीवंत रखने के इस अभिनव पहल के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया और जिले भर से चयनित होकर आए खिलाड़ियों को खेल भावना का परिचय देते हुए निर्णायकों के दिशा-निर्देश का पालन करने की अपील की। विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री कमलेश कारम, कृषक कल्याण बोर्ड एवं जिला पंचायत सदस्य श्री बसंत राव ताटी, बस्तर विकास प्राधिकरण एवं जिला पंचायत सदस्य श्रीमती नीना रावतिया ने भी सभी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए शुभकामनाएं दी। तत्पश्चात छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग के सदस्य श्री प्रवीण डोंगरे ने नियम अनुशासन एवं खेल भावना से खेलने के लिए सभी खिलाड़ियों को शपथ दिलाई। जिला खेल अधिकारी श्री फागेश सिंहा ने बताया जिले भर में आयोजित होने वाली छत्तीसगढ़िया ओलंपिक जिला स्तर का आयोजन चौथे चरण पर हो रहा है। सबसे पहले राजीव युवा मितान द्वारा क्लस्टर स्तर पर उसके बाद जोन स्तर पर, फिर विकासखण्ड स्तर पर अब जिला स्तर पर आयोजन हो रहा है, जिसमें 3 वर्गों में प्रतिभागी महिला एवं पुरूष शामिल हैं, सभी स्तर पर 12 हजार से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया। छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में छत्तीसगढ़ राज्य के विलुप्त होते 14 प्रकार के खेलों को शामिल किया गया है। जिसमें एकल एवं सामूहिक खेल शामिल है। गिल्ली डंडा, भौरा, बाटी, बिल्लस, पिट्ठूल, गेड़ी दौड़, खो-खो, कबड्डी, रिलेरेस, लंबी दौड़, लंबी कूद, गोला फेंक, तवा फेंक जैसे प्रमुख खेलों को शामिल किया गया है। छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के इस गरिमामयी आयोजन पर छत्तीसगढ़ खाद्य आयोग के सदस्य श्री इम्तियाज खान, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती पार्वती कश्यप, जनपद अध्यक्ष श्रीमती बोधी ताती, उपाध्यक्ष श्री सोनू पोटाम, जिला पंचायत सीईओ श्री रवि कुमार साहू, अपर कलेक्टर श्री पवन कुमार प्रेमी, उप संचालक पंचायत श्री गीत कुमार सिन्हा सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी, मीडिया प्रतिनिधि, खेल शिक्षक, खिलाड़ियों सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
24 Nov 2022 01:08AM,by: Alanga rao
बीजापुर 23 मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री रवि कुमार साहु के निर्देशानुसार जनपद पंचायत,मनरेगा विभाग, राष्ट्रीय आजिविका मिशन, स्वच्छ भारत मिशन, महिला एवं बाल विकास विभाग,सेंटर फॉर कैटेलाइजिंग चेंज- युनिसेफ द्वारा जनपद पंचायत बीजापुर, भोपालपटनम के सभा कक्ष मे ग्राम पंचायत विकास योजना प्रशिक्षण के तहत सरपंचो का बाल संरक्षण एंव किशोर सशक्तिकरण, बाल-विवाह रोकथाम,बालश्रम, बाल यौन शोषण,बाल तस्करी,बच्चो के साथ मारपीट करना, बाल अपहरण, बच्चो को भिक्षावृती मे धकेलना या भिक्षावृती करवाना, बच्चो को शराब या नशीले पदार्थ का सेवन करने के लिऐ प्रेरित करना,शाला त्यागी बच्चे से संबंधित मुद्दों को ग्राम पंचायत विकास योजना में स्थान देने एवं उसपर कार्यवाही करने के संबंध में जिला समन्वयक सी-3 श्री प्रशांत ठाकरे द्वारा उन्मुखीकरण किया गया! साथ ही प्रत्येक माह ग्राम स्थरिय बाल संरक्षण समिती (VLCPC) की नियमित रूप से बैठक आहूत कर, बच्चों एवम किशोर बालक-बालिकाओं से जुड़ी समस्या जैसे बाल-विवाह, बाल श्रम, पलायन, शालात्यागी,बाल अपराध के विषय मे बैठक के माध्यम से नियमित चर्चा एवम कार्यवाही पर उन्मुखीकरण किया गया, साथ जिला संसाधन समूह के सदस्य त्रिपत यालम द्बारा ग्राम पंचायत विकास योजना कैसे बनाना है, कब तक बना कर प्रस्तावित करना है और साथ ही नौ थीम पर विस्तृत चर्चा एंव संवेदीकरण किया गया। साथ ही नीति आयोग पिरामल फाउंडेशन की और से जुबेर आलम ने भी संरपंचो के साथ बात करते हुये कहा की जन आरोग्य समिति की और ग्राम आरोग्य स्वच्छता पोषण समिति की नियमित बैठक आहुत कर स्वस्थ पंचायत बनाने पे जोर देने की आवश्यकता है।
24 Nov 2022 01:08AM,by: Alanga rao
मैनचेस्टर यूनाइटेड ने कहा कि वह अमेरिकी ग्लेज़र परिवार द्वारा क्लब को खरीदे जाने के 17 साल बाद एक नए निवेश या संभावित बिक्री सहित रणनीतिक विकल्पों का पता लगाने के लिए एक प्रक्रिया शुरू कर रहा है। ग्लेज़र परिवार प्रक्रिया पर वित्तीय सलाहकारों के साथ काम कर रहा है, जिससे क्लब की आंशिक बिक्री या स्टेडियम और बुनियादी ढांचे के पुनर्विकास सहित निवेश हो सकता है। मैनचेस्टर यूनाइटेड के अमेरिकी मालिक क्लब बेचने पर विचार कर रहे
23 Nov 2022 06:09AM,by: Babuaa Desk
डिफेंडिंग चैंपियन फ्रांस ने अपने 2022 फीफा विश्व कप ओपनर में अल वकरा के अल जनौब स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया को 4-1 से हराया। ओलिवियर गिरौद ने मैच में एक ब्रेस बनाया और फ्रांस (51) के लिए सर्वाधिक गोल करने के थियरी हेनरी के रिकॉर्ड की बराबरी की। गिरौद, 36 साल और 53 दिन की उम्र में, विश्व कप इतिहास में फ्रांस के लिए खेलने वाले सबसे उम्रदराज फुटबॉलर भी बने।
23 Nov 2022 05:55AM,by: Babuaa Desk
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने तत्काल प्रभाव से आपसी समझौते से मैनचेस्टर यूनाइटेड छोड़ दिया है, क्लब ने घोषणा की। यह उनके साक्षात्कार के बाद आया है जिसमें उन्होंने मैनचेस्टर यूनाइटेड की आलोचना की और दावा किया कि उन्हें क्लब से बाहर किया जा रहा है। क्लब ने कहा, "मैनचेस्टर यूनाइटेड में हर कोई एरिक टेन हैग के तहत टीम की प्रगति जारी रखने और पिच पर सफलता देने के लिए मिलकर काम करने पर केंद्रित है।"
23 Nov 2022 05:13AM,by: Babuaa Desk
लियोनेल मेसी की अगुआई वाली अर्जेंटीना को 2022 फीफा विश्व कप के पहले मैच में 51वीं रैंकिंग वाले सऊदी अरब से 1-2 से हार का सामना करना पड़ा। मेसी ने 10वें मिनट में पेनल्टी के जरिए अर्जेंटीना के लिए स्कोरिंग की शुरुआत की। फारवर्ड सालेह अल-शेहरी ने 48वें मिनट में सऊदी अरब के लिए बराबरी कर ली, जबकि मिडफील्डर सलेम अल डावसारी ने पांच मिनट बाद विजेता स्कोर किया।
23 Nov 2022 12:53AM,by: Babuaa Desk
अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेसी मंगलवार को चार अलग-अलग विश्व कप में गोल करने वाले अर्जेंटीना के पहले फुटबॉलर बन गए। मेसी ने आज सऊदी अरब के खिलाफ अपने 2022 फीफा विश्व कप ओपनर में अर्जेंटीना के लिए स्कोरिंग खोलने के बाद उपलब्धि हासिल की। 2022 फीफा विश्व कप से पहले मेसी ने 2006, 2014 और 2018 के संस्करणों में स्कोर किया था।
23 Nov 2022 12:53AM,by: Babuaa Desk
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य



