संदेशखाली मामले में सीबीआई की जांच जारी है। इसके खिलाफ पश्चिम बंगाल सरकार ने उच्चतम न्यायालय में एक याचिका दायर की है। इस याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सुनवाई करने वाली है। न्यायमूर्ति बीआर गवई और न्यायमूर्ति संदीप मेहता की पीठ के इस मामले की सुनवाई करने की संभावना है। सुप्रीम कोर्ट पहुंची ममता बनर्जी सरकार
28 Apr 2024 12:08PM,by: Tikendra Sinha
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "कांग्रेस के शहजादे का कहना है कि भारत के राजा, महाराजा अत्याचारी थे, वे गरीबों की जमीन छीन लेते थे... कांग्रेस के शहजादे ने छत्रपति शिवाजी महाराज, रानी चिनम्मा का अपमान किया है... कांग्रेस के शहजादे का बयान सोच-समझकर वोट बैंक की राजनीति करने के लिए, तुष्टीकरण के लिए दिया गया बयान है।" 'कांग्रेस को देश की उपलब्धियां अच्छी नहीं लगती' : पीएम मोदी
28 Apr 2024 10:51AM,by: Tikendra Sinha
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बरेली में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, "...हमें गरीब और कमजोरों की जमीन पर कब्जा करने वाली माफिया सरकार नहीं चाहिए, हमें उन्हें स्वामित्व योजना में मालिकाना अधिकार देने वाली सरकार चाहिए... यह जाति के सौदागर जाति के नाम पर आएंगे, परिवार का पेट भरेंगे और फिर जनता की अमानत पर हाथ डालने का काम करेंगे, इन लोगों को सत्ता में आने का कोई अधिकार नहीं है।" हमें माफिया सरकार नहीं चाहिए-योगी आदित्यनाथ
28 Apr 2024 10:50AM,by: Tikendra Sinha
भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने बाहरी मणिपुर संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले तीन विधानसभा क्षेत्रों - उखरुल, चिंगाई और करोंग के छह केंद्रों पर नए सिरे से मतदान का आदेश दिया है, जहां शुक्रवार को मतदान हुआ था। पुनर्मतदान 30 अप्रैल को सुबह सात बजे से शाम चार बजे तक होगा l मणिपुर : छह मतदान केंद्रों पर नए सिरे से मतदान का आदेश
28 Apr 2024 05:53AM,by: Babuaa Desk
भारतीय रेलवे ने यात्रा टिकट पर वैकल्पिक बीमा के नियमों में बदलाव कर दिया है। अब रेल यात्रा के दौरान बच्चे का हाफ टिकट लेने पर वैकल्पिक बीमा का लाभ नहीं मिलेगा। आईआरसीटीसी के मुताबिक अब फुल टिकट बुक कराने पर ही यात्रियों को बीमा सुविधा का लाभ मिल सकेगा। वहीं आईआरसीटीसी ने वैकल्पिक बीमा का प्रीमियम भी बढ़ा दिया है। एक अप्रैल से प्रति यात्री प्रीमियम अब 45 पैसा कर दिया गया है। पहले यह 35 पैसा था। बच्चों के साथ रेल यात्रा के नियमों में हुआ बदलाव
28 Apr 2024 05:52AM,by: Tikendra Sinha
सीएम योगी ने कहा कि ये लोग धार्मिक आधार पर बांट रहे हैं. स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव की मृत्यु पर बीजेपी के नेता घर पर जाकर सांत्वना देने गए, मैं स्वयं गया और पीएम मोदी ने भी दुख व्यक्त किया था लेकिन कल्याण सिंह की मृत्यु पर कोई भी सपा का नेता नहीं गया लेकिन एक माफिया की मौत पर कब्र पर फतीहा पढ़ने सभी गए।
28 Apr 2024 05:52AM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









