टॉप न्यूज़

Generic placeholder image

छत्तीसगढ़ के शराब घोटाला केस में रिटायर्ड IAS अनिल टुटेजा और उनके बेटे यश टुटेजा गुरुवार को ईडी की टीम ने हिरासत में ले लिया है। दोनों को ईडी की टीम ने ACB-EOW के ऑफिस के पास से हिरासत में लिया है। बता दें कि आबकारी मामले में हुई फ्रेश FIR में अनिल और यश टुटेजा का नाम शामिल है। दरअसल, IAS अनिल टुटेजा और उनके बेटे यश टुटेजा गुरुवार को आबकारी मामले में अपना बयान दर्ज करवाने ACB-EOW के ऑफिस पहुंचे थे। ईडी की टीम भी यहां पहुंची हुई थी। बाहर आते ही दोनों को ईडी की टीम ने पकड़ लिया। बता दें कि EOW की टीम कड़ी दर कड़ी शराब घोटाले की जांच कर रही है। वही आबकारी विभाग के पूर्व अधिकारी और अरुणपति त्रिपाठी को 25 अप्रैल तक ईओडब्ल्यू की रिमांड पर रखा गया है।

20 Apr 2024 01:50PM,
by: Babuaa Desk
Generic placeholder image

कांग्रेस नेता पूर्व उपमहापौर गजराज पगारिया अपनी ही पार्टी के प्रत्याशी शशि सिंह पर जमीन हड़पने का आरोप लगाकर थाने पहुंच गए। उन्होंने शशि सिंह, और उनकी मां पुष्पा देवी सिंह के खिलाफ लिखित शिकायत की है। चुनाव के बीच में पूर्व उपमहापौर के आरोपों की राजनीतिक हल्कों में खूब चर्चा हो रही है। दिवंगत पूर्व मंत्री तुलेश्वर सिंह की पुत्री शशि सिंह को कांग्रेस ने सरगुजा लोकसभा से टिकट दी है। शशि नामांकन दाखिल कर चुकी हैं, और उनका प्रचार चल रहा है। इन सबके बीच रायपुर के पूर्व उपमहापौर गजराज पगारिया ने दो दिन पहले राजेन्द्र नगर थाने में लिखित शिकायत की है जिसमें उन्होंने दिवंगत पूर्व मंत्री तुलेश्वर सिंह की पत्नी पुष्पा देवी और उनकी पुत्री शशि सिंह पर अपनी जमीन हड़पने का आरोप लगा दिया है।

20 Apr 2024 11:07AM,
by: Babuaa Desk
Generic placeholder image

कांकेर जिले में 16 अप्रैल को हुई मुठभेड़ में 15 महिला समेत कुल 29 नक्सली मारे गए। अब नक्सल संगठन ने सभी की मौत का जिम्मेदार भाजपा सरकार को बताया है। साथ ही धमकी दी है कि सभी भाजपा नेताओं को वे जल्द ही जन अदालत लगाकर सजा देंगे। नक्सलियों का कहना है कि मुठभेड़ में पुलिस ने उनके 29 साथियों की हत्या की है। इसी के विरोध में उन्होंने 25 अप्रैल को मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, कांकेर और नारायणपुर जिला बंद करने का ऐलान किया है। नक्सलियों की उत्तर सब जोनल ब्यूरो की प्रवक्ता मंगली ने प्रेस नोट जारी किया है। जिसमें कांकेर के छोटे बेठिया के कलपर-आपाटोला में मारे गए अपने 29 साथियों के नामों की सूची जारी की है। मंगली ने प्रेस नोट में कहा है कि अपने सुरक्षित ठिकाने पर हमारे साथी थे, लेकिन किसी ने साथियों की मौजूदगी की सूचना पुलिस को दे दी।
  कांकेर : नक्सलियों ने फेंके पर्चे

20 Apr 2024 09:28AM,
by: Babuaa Desk