टॉप न्यूज़

Generic placeholder image

उत्तराखंड के समान नागरिक संहिता (UCC) बिल को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मंजूरी मिल गई है. इसके साथ ही अब समान नागरिक संहिता पर कानून बन गया है. बता दें कि, देश की आजादी के बाद UCC लागू करने वाला उत्तराखंड पहला राज्य बन गया है. इसके लिए उत्तराखंड सरकार ने सामान नागरिक संहिता लागू करने के लिए नियमों/उपनियमों को बनाने के लिए 5 सदस्यीय कमेटी का गठन किया है. हालांकि, नियमावली बनने के बाद उत्तराखंड सरकार द्वारा इसे पूरे राज्य में लागू कर दिया जाएगा. इसको लेकर सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को बधाई भी दी है. कहा, प्रदेश में सामाजिक समानता की सार्थकता को यूसीसी सिद्ध करेगा. उत्तराखंड में यूसीसी को राष्ट्रपति की मंजूरी..

14 Mar 2024 03:27AM,
by: Vinay Jha
Generic placeholder image

लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। दूसरी लिस्ट में 72 उम्मीदवारों के नाम हैं। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को करनाल से टिकट मिला है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी नागपुर से चुनाव लड़ेंगे। हमीरपुर से अनुराग ठाकुर को उतारा गया है। गुरुग्राम से राव इंद्रजीत सिंह, मुंबई उत्तर से केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को उतारा गया है। पूर्वी दिल्ली से हर्ष मल्होत्रा चुनाव लड़ेंगे। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर से चुनाव लड़ेंगे। कर्नाटक के पूर्व सीएम बसवराज बोम्मई हावेरी से चुनाव लड़ेंगे। बीजेपी सांसद तेजस्वी सूर्या बेंगलुरु दक्षिण से चुनाव लड़ेंगे।  लोकसभा चुनाव : बीजेपी की दूसरी लिस्ट जारी

14 Mar 2024 12:07AM,
by: Tikendra Sinha