राजिम कुम्भ कल्प 2024 में डॉ. प्रियंका बिस्सा व्यास टीम, नेहरू युवा केंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मगरलोड एवं छत्तीसगढ़ नर्सिंग कॉलेज के सहयोगी युवा साथियों द्वारा वृहद् स्तर पर निःशुल्क रक्त परीक्षण शिविर "रक्तवीर" स्वास्थ्य शिक्षा एवं जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया।
09 Mar 2024 10:22AM,by: Vinay Jha
केंद्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह के आज राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट माना पहुंचने पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने उनका आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव, उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, मंत्री श्री रामविचार नेताम, श्री टंक राम वर्मा, श्री श्याम बिहारी जायसवाल, विधायक श्री किरण देव, श्री राजेश मूणत, श्री अनुज शर्मा, श्रीमती भावना बोहरा, श्री अमर अग्रवाल, विधायक श्री पुरंदर मिश्रा, श्री मोतीलाल साहू भी केंद्रीय रक्षा मंत्री का स्वागत किया। राजनाथ सिंह पहुंचे रायपुर
09 Mar 2024 09:01AM,by: Tikendra Sinha
बेंगलुरु का रामेश्वरम कैफे जहां इस महीने की शुरुआत में विस्फोट हुआ था, आज फिर से खुलने जा रहा है। रामेश्वरम कैफे के मालिक राघवेंद्र राव ने बताया कि आउटलेट पर सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी एहतियाती कदम उठाए गए हैं। उन्होंने कहा, ''हम अपने दिन की शुरुआत राष्ट्रगान से करते हैं l यह हमारा मंत्र है l हमने सभी सीसीटीवी फुटेज और जानकारी दे दी है।' हम उनका सहयोग कर रहे हैं l हम इतनी जल्दी कैफे फिर से खोलने में मदद करने के लिए सरकार के बहुत आभारी हैं। एनआईए जल्द ही अपराधी को हमारे सामने लाएगी. हमने दोबारा खोलने से पहले सभी सावधानियां बरती हैं।” बेंगलुरु का रामेश्वरम कैफे आज से जनता के लिए फिर से खुल जाएगा
09 Mar 2024 06:48AM,by: Babuaa Desk
लंदन में उच्च न्यायालय ने जेल में बंद हीरा कारोबारी नीरव मोदी को एक बड़ा झटका दिया है, एक सारांश निर्णय जारी करते हुए उसे बैंक ऑफ इंडिया (बीओआई) को 8 मिलियन डॉलर का भुगतान करने का आदेश दिया है। सारांश निर्णय एक निर्णय है जो तब दिया जाता है जब अदालत को एक पक्ष के मामले में कोई योग्यता नहीं मिलती है या जब एक पक्ष उपस्थित होने में विफल रहता है।
09 Mar 2024 06:48AM,by: Babuaa Desk
गौ हत्या के विरोध में और गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने को लेकर उत्तराम्नाय ज्योतिषपीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामि अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज अब सड़क की लड़ाई लड़ेंगे. इस संकल्प को पूरा करने के लिए सनातनियों के सबसे बड़े धर्मगुरु अब सड़क पर उतरेंगे. इसकी शुरुआत वे भिलाई से करेंगे और 10 मार्च को सुबह 10 बजकर 10 मिनट पर 10 मिनट के लिए संकेत स्वरूप धरना देंगे. उन्होंने सभी देशवासियों से अपने-अपने स्थानों पर रहते हुए इसके लिए 10 मिनट के सांकेतिक भारत बंद का आह्वान भी किया है. गौ हत्या पर अब शंकराचार्य की सड़क पर लड़ाई..
09 Mar 2024 06:48AM,by: Vinay Jha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य







