छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का 10वें दिन है। सदन में छत्तीसगढ़ी में पढ़ाई का मुद्दा उठा। विधायक कुंवर निषाद ने मुद्दा उठाते हुए कहा कि बहुत से युवा हैं जो छत्तीसगढ़ी भाषा की पढ़ाई कर चुके हैं, उन्हें टीचर की जॉब मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि राज्य में 33 हजार शिक्षकों की भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। इसी भर्ती में छत्तीसगढ़ भाषा में एमए करने वालों के लिए पद स्वीकृत किया जाएगा। विधानसभा सत्र : सदन में उठा छत्तीसगढ़ी में पढ़ाई का मुद्दा
16 Feb 2024 08:16AM,by: Tikendra Sinha
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की एक टीम ने शुक्रवार को कोलकाता में स्कूल नौकरी घोटाले के सिलसिले में छापेमारी शुरू की। ईडी अधिकारियों ने कोलकाता के दक्षिणी हिस्से में नकटाला में एक बिल्डर के कार्यालय और तीन फ्लैटों पर छापा मारा, जो पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री पार्थ चटर्जी के करीबी माने जाते हैं।
16 Feb 2024 05:45AM,by: Babuaa Desk
अपनी फसलों के लिए ऊंची कीमतों की मांग कर रहे किसान नई दिल्ली तक प्रस्तावित विरोध मार्च को तब तक के लिए स्थगित कर देंगे जब तक कि यूनियनें सरकार के मंत्रियों के साथ दूसरे दौर की बातचीत नहीं कर लेतीं। कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा, जिन्होंने वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल और गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय के साथ किसानों के प्रतिनिधियों से मुलाकात की, ने कहा कि बातचीत "सकारात्मक" थी। किसानों का दिल्ली तक विरोध मार्च स्थगित
16 Feb 2024 04:27AM,by: Babuaa Desk
छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल के नियंत्रक से प्राप्त जानकारी के अनुसार वर्तमान में संचालित वेबसाइट https://vyapam.cgstate.gov.in में अभ्यर्थियों द्वारा ऑनलाईन एप्लीकेशन फार्म भरते समय, प्रवेश पत्र डाउनलोड करते समय एवं परीक्षा परिणाम जारी उपरांत अत्यधिक संख्या में हिट्स होने से अभ्यर्थियों को असुविधा हो रही थी।
16 Feb 2024 04:21AM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज विधानसभा में माओवादी आतंक प्रभावित क्षेत्रों के गांवों के लिए ‘नियद नेल्लानार योजना’ अर्थात ‘आपका अच्छा गांव योजना’ प्रारंभ करने की बड़ी घोषणा की। इस योजना के तहत माओवादी आतंक प्रभावित क्षेत्रों में प्रारंभ किए गए 14 नये कैंपों की 5 किलोमीटर की परिधि के गांवों में 25 से अधिक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही इन गांवों के ग्रामीणों को शासन की 32 व्यक्तिमूलक योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा। नए कैम्प पुलिस का ही नहीं विकास का भी कैम्प होगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा में की बड़ी घोषणा
16 Feb 2024 04:21AM,by: Tikendra Sinha
प्रदेश के 8 युवा एक से 7 मार्च तक रूस के सोची शहर में आयोजित होने वाले वर्ल्ड यूथ फेस्टिवल में भारत से शामिल होने वाले दल का हिस्सा होंगे। इन युवाओं ने आज मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से विधानसभा परिसर स्थित उनके कार्यालय में बेलतरा विधायक श्री सुशांत शुक्ला के नेतृत्व में मुलाकात कर यह जानकारी दी। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने इसे छत्तीसगढ़ के लिए बड़ी उपलब्धि बताया और युवाओं को अपना आशीष और शुभकामनाएं दी। उन्होंने युवाओं से कहा कि आपको प्रदेश के साथ-साथ अपने देश का प्रतिनिधित्व करने का गौरवपूर्ण अवसर मिल रहा है। आप सभी स्वामी विवेकानंद के देश से वहां जा रहे हैं। आप भारत के प्रतिनिधि हैं, हमारी महान सांस्कृतिक परंपरा की झलक वहां दिखाएं।
16 Feb 2024 04:21AM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य








