अतिक्रमण विरोधी अभियान के दौरान हलद्वानी के बनभूलपुरा इलाके में भड़की हिंसा में चार लोगों की मौत हो गई और 100 से अधिक पुलिसकर्मी घायल हो गए। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बनभूलपुरा, हल्द्वानी में मौजूदा स्थिति की समीक्षा के लिए अधिकारियों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने इस दौरान हुई हिंसा में शामिल दंगाइयों और उपद्रवियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आदेश दिया है l
09 Feb 2024 06:06AM,by: Babuaa Desk
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज, 9 फरवरी को लोकसभा में विचार के लिए 'श्वेत पत्र' पर एक प्रस्ताव पेश करने के लिए तैयार हैं। यह प्रस्ताव यूपीए के दौरान केंद्र में कांग्रेस के नेतृत्व वाले गठबंधन के कथित वित्तीय कुप्रबंधन पर चर्चा करने के लिए है। निर्मला सीतारमण ने उल्लेख किया था कि केंद्र 1 फरवरी को अंतरिम केंद्रीय बजट पेश करते समय पीएम मोदी के तहत एनडीए शासन के एक दशक के साथ कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार के 10 वर्षों के आर्थिक प्रदर्शन की तुलना करते हुए एक 'श्वेत पत्र' पेश करेगा। आज लोकसभा में 'श्वेत पत्र' के साथ क्या लाएंगी निर्मला सीतारमण
09 Feb 2024 06:06AM,by: Babuaa Desk
देश की सबसे बड़ी इंश्योरेंस कंपनी एलआईसी (LIC) के लिए गुरुवार का दिन कई गुड न्यूज लेकर आया। कंपनी का मुनाफा 49 परसेंट उछल गया, शेयरों में कारोबार के दौरान भारी तेजी देखने को मिली और यह देश की पांचवीं सबसे मूल्यवान कंपनी बन गई। एलआईसी का चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही का नेट प्रॉफिट 49 प्रतिशत बढ़कर 9,444 करोड़ रुपये हो गया। बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में यह 6,334 करोड़ रुपये रहा था। एलआईसी के बोर्ड ने शेयरधारकों के लिए 10 रुपये के अंकित मूल्य पर 40% यानी प्रति शेयर चार रुपये का लाभांश देने का भी फैसला किया है। लाभांश का भुगतान अगले 30 दिन में कर दिया जाएगा।
09 Feb 2024 05:41AM,by: Vinay Jha
छत्तीसगढ़ में राहुल गांधी की भारत न्याय यात्रा का दो दिन 9 और 10 फरवरी को विराम रहेगा। 11 फरवरी सुबह 10 बजे रायगढ़ के गांधी चौक से माल्यार्पण के बाद यात्रा फिर शुरू होगी, जो 14 फरवरी तक चलेगी। इस दौरान राहुल गांधी दो दिन तक दिल्ली में रहेंगे। दरअसल, दिल्ली में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक है, जिसमें राहुल गांधी शामिल होंगे। आज से दो दिन तक न्याय यात्रा पर विराम...
09 Feb 2024 05:41AM,by: Vinay Jha
प्रदेश सरकार ने रोडवेज कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 10 फीसदी बढ़ाेतरी की है। सरकार के इस फैसले के बाद अब रोडवेज कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 38 फीसदी हो गया है। बता दें कि इससे पहले रोडवेज कर्मचारियों को 28 प्रतिशत की दर से महंगाई भत्ते का भुगतान किया जाता था। कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी
09 Feb 2024 05:15AM,by: Tikendra Sinha
उत्तराखंड के हल्द्वानी में अतिक्रमण हटाने गई टीम पर जोरदार हमला किया गया। अतिक्रमण हटाने आई टीम को निशाना बनाया गया। वनभूलपुरा में मलिक के बगीचे में नजर भूमि पर धार्मिक स्थल और मदरसा तोड़े जाने से नाराज लोगों ने जमकर उपद्रव मचाए। शाम 4:00 बजे शुरू हुई कार्रवाई के बाद उपद्रवियों ने घर की छात्रों से पथराव कर दिया। गलियों में आगजनी शुरू कर दी गई। उपद्रवियों ने 3 घंटे में करीब 100 से अधिक दो पहिया और चार पहिया वाहन फूंक डालें। कालाढुंगी एसडीएम ने दीवार के पीछे छुपकर बचाई जान..
09 Feb 2024 03:54AM,by: Vinay Jha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य







