टॉप न्यूज़

Generic placeholder image

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायगढ़ जिले के अंतिम छोर पर लैलूंगा के भुइंयापानी में बिरहोर परिवारों से मुलाकात के लिए पहुंचे थे। यहां उन्होंने सभी का हाल चाल जाना। मुख्यमंत्री श्री साय से मुलाकात करने बिरहोर परिवार के बच्चे भी पहुंचे थे। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस दौरान बच्चों को उपहार दिया और उनसे भी बातें की। इस दौरान नन्ही अंजू बिरहोर से जब मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने पूछा कि बड़ी होकर क्या बनोगी, अंजू ने मुस्कान के साथ कहा कि मैं स्कूल की मैडम बनूंगी, मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा शाबाश!। उन्होंने बच्ची के पिता से कहा कि बिटिया को खूब पढ़ाए। शासन की योजनाओं का लाभ भी बच्ची को पढ़ाई में मिलेगा। जब बिरहोर बच्ची ने दिल जीत लिया मुख्यमंत्री का

30 Dec 2023 10:20AM,
by: Tikendra Sinha
Generic placeholder image

प्रधानमंत्री आवास योजना आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए घर बनाने के सपने को साकार कर रही है। महासमुंद जिले के ग्राम गड़बेड़ा की श्रीमती धनेश्वरी साहू का पक्के मकान का सपना पूरा हो गया है। इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद दिया। उन्होंने बताया कि उनका गांव गड़बेड़ा जनपद पंचायत पिथौरा अंतर्गत जिला महासमुंद मुख्यालय से 55 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। पहले उन्हें कच्चे और जर्जर मकान में अपने परिवार के साथ रहना पड़ता था। उनका जीवन बहुत ही कठिनाई से भरा रहा प्रधानमंत्री आवास योजना की जानकारी मिली और अपना पंजीयन प्राथमिकता से करा लिया। 

30 Dec 2023 10:20AM,
by: Tikendra Sinha