टॉप न्यूज़

Generic placeholder image

बीजापुर आकांक्षी ब्लॉक उसूर के ग्राम पंचायत मे संकल्प सप्ताह कार्यक्रम के अंतर्गत "पोषण मेला" का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों में पोषण संबंधी जानकारी व व्यवहार परिवर्तन को प्रोत्साहित करना था, ताकि कुपोषण के उन्मूलन में एक कदम आगे बढ़ सके। इस मेले के दौरान, गर्भवती माताओं को उनके खानपान के सही तरीके की जानकारी दी गई, जिससे शिशुओं में कुपोषण को पहले से ही रोका जा सके। इस अभियान के माध्यम से गर्भवती और धात्री महिलाओं को बच्चे के जन्म के छह माह तक सिर्फ मां का दूध पिलाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत गर्भवती माताओं के गोदभराई कार्यक्रम, बच्चों को अन्नप्राशन की जानकारी, और अन्य गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस महत्वपूर्ण पहल को साझा करने के लिए सरपंच श्री भीमा कट्टम, सचिव श्री नागेश्वर झाड़ी, अंगनबाड़ी कार्यकर्ताए, मितानीन, शिक्षक गण, ग्रामीण माताएं, शिशु तथा पीरामल फाउडेशन से गांधी फेलो भूमिका पेंदोर, और निहाल मिश्रा उपस्थित रहे। इस प्रयास के माध्यम से, ग्राम पंचायत उसूर ने स्वस्थ जीवनशैली और पोषण के महत्व को बढ़ावा देने का संकल्प दिखाया है और समुदाय के सभी सदस्यों को एक स्वस्थ भविष्य की दिशा में कदम बढ़ाने के लिए प्रेरित किया है। ग्राम पंचायत उसूर में "पोषण मेला" का किया गया आयोजन

06 Oct 2023 01:49AM,
by: Alanga rao
Generic placeholder image

छत्तीसगढ़ के आदिवासी बहुल बस्तर अंचल में सदियों से अनेक जनजातीय समुदाय निवासरत हैं। इन जनजातीय समुदायों की अपनी अलग सांस्कृतिक विरासत है। आदिवासियों के विरासत में आस्था का केन्द्र देवगुड़ी-मातागुड़ी है, जिसकी जनजातीय समुदायों में अपनी महत्ता है। राज्य शासन की मंशानुरूप देवगुड़ियों-मातागुड़ियों को संरक्षित एवं संवर्धित करने की दिशा में बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के द्वारा विभिन्न मदों के अभिसरण से इन देवगुड़ियों-मातागुड़ियों का जीर्णोद्धार करने सहित उन्हें संवारने के लिए व्यापक पहल की गई है।  बस्तर की देवगुड़ियां और मातागुड़ियां हुई लिपिबद्ध

06 Oct 2023 01:47AM,
by: Tikendra Sinha