छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के माननीय मुख्य न्यायाधीश श्री रमेश सिन्हा द्वारा 30 सितम्बर को जिला एवं सत्र न्यायालय, दुर्ग, राजनांदगांव और भिलाई के नवीन न्यायालय भवन का औचक निरीक्षण किया गया। उनके द्वारा जिला एवं सत्र न्यायालय, दुर्ग के न्यायालय परिसर के समस्त कक्षों का निरीक्षण किया गया। न्यायालय भवन की आधारभूत संरचना न्यायालय की गरिमा के अनुरूप नहीं पायी गयी अधिवक्ताओं के बैठने हेतु पर्याप्त स्थान उपलब्ध नहीं है। मुख्य न्यायाधीश द्वारा दुर्ग के कलेक्टर श्री पुष्पेन्द्र कुमार मीणा को निर्देशित किया गया कि नवीन न्यायालय भवन हेतु लगभग 10-12 एकड़ की एक बड़ी भूमि की व्यवस्था सुनिश्चित करें निरीक्षण के समय जिला एवं सत्र न्यायाधीश, दुर्ग श्रीमती नीता यादव उपस्थित रही।
01 Oct 2023 03:53AM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा है कि छत्तीसगढ़ एक कृषि प्रधान राज्य है, इसे देखते हुए हमने ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने का काम किया। हमने सबसे पहले किसानों की कर्ज माफी और उनके सिंचाई कर की बकाया राशि माफ की। छत्तीसगढ़ देश मेें किसानों को उनकी उपज का सर्वाधिक मूल्य देने आज अग्रणी राज्य है। बीते पांच साल में राज्य सरकार ने सभी तबके के उत्थान के लिए काम किया है। हमने अपनी योजनाओं में किसानों, आदिवासियों के साथ ही श्रमिकों, बच्चों, बुजुर्गों, महिलाओं और युवाओं को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने के लिए फोकस रखा। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज राजधानी रायपुर में दैनिक भास्कर द्वारा आयोजित ’नेताजी न्यूजरूम में’ कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के सलाहकार श्री विनोद वर्मा और श्री रूचिर गर्ग, सहित जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
01 Oct 2023 03:53AM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से यहां उनके निवास कार्यालय में बस्तर सांसद श्री दीपक बैज के नेतृत्व में बस्तर दशहरा समिति जगदलपुर के प्रतिनिधिमण्डल ने सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री को विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा पर्व 2023 में शामिल होने का आमंत्रण दिया। मुख्यमंत्री ने बस्तर दशहरा में आमंत्रित करने के लिए प्रतिनिधिमण्डल को धन्यवाद देते हुए आयोजन की सफलता के लिए शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री को बस्तर दशहरा पर्व में शामिल होने का आमंत्रण
01 Oct 2023 03:53AM,by: Tikendra Sinha
वन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर के दिशा-निर्देश के अनुरूप राज्य में विभाग द्वारा मानव-हाथी द्वंद पर नियंत्रण के लिए जन-जागरूकता लाने सहित अनेक कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इस तारतम्य में वनमण्डल बालोद अंतर्गत गत दिवस 29 सितम्बर को एनिमल ट्रैकिंग एप का एक दिवसीय वनमण्डल स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।
01 Oct 2023 03:53AM,by: Tikendra Sinha
देशभर में छत्तीसगढ़ आज सामाजिक न्याय का सबसे बड़ा मॉडल बन चुका है। हमने प्रदेश में सभी वर्गों के उत्थान के लिए योजनाएं बनाई है। किसानों, आदिवासियों, श्रमिकों, महिलाओं और युवाओं को आर्थिक संबल प्रदान करने का काम किया है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज राजधानी रायपुर स्थित एक निजी होटल में इंडिया टूडे द्वारा आयेजित ‘‘स्टेट ऑफ द स्टेट छत्तीसगढ़ फर्स्ट’’ कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। छत्तीसगढ़ देश में सामाजिक न्याय का मॉडल: मुख्यमंत्री बघेल
01 Oct 2023 03:53AM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में प्राथमिक लघु वनोपज प्रबंधक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री का प्रतिनिधिमंडल ने वनोपज समिति प्रबंधकों को त्रिस्तरीय संविदा वेतनमान दिए जाने पर आभार जताया । उन्होंने मुख्यमंत्री श्री बघेल को बताया कि वनोपज समिति प्रबंधकों की यह दशकों पुरानी मांग थी जिसे उनके द्वारा पूरा किया गया है। प्रदेश भर में कार्यरत वनोपज समितियों के 902 प्रबंधकों को अब त्रिस्तरीय संविदा का लाभ मिलेगा। इस कदम से राज्य के सभी लघु वनोपज प्रबंधकों में हर्ष है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने सभी लघु वनोपज प्रबंधकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर प्राथमिक लघु वनोपज समिति प्रबंधक संघ के अध्यक्ष श्री रामाधार लहरे, श्री चन्द्रभान सिंह ठाकुर, श्री रविकुमार मंडावी, श्री एन डी कुरैशी सहित अनेक सदस्यगण उपस्थित रहे।
01 Oct 2023 03:53AM,by: Tikendra Sinha
भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने राष्ट्रीय जनता दल से पूछा कि क्या उसने लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में ओबीसी के सशक्तिकरण के लिए कोई प्रयास किया है, क्योंकि उनकी पार्टी नेता ने महिला आरक्षण विधेयक पर एक विवादास्पद टिप्पणी की थी। क्या आपने ओबीसी को सशक्त बनाने का प्रयास किया?: भाजपा
30 Sep 2023 03:13PM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









