टॉप न्यूज़

Generic placeholder image

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज ज़िला मुख्यालय महासमुन्द स्थित शासकीय स्वामी आत्मानंद हिन्दी उत्कृष्ट विद्यालय में आयोजित राजीव गांधी किसान न्याय योजना एवं अन्य योजनाओं का राशि वितरण कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे। इस दौरान मचेवा स्थित हेलीपैड पहुंचने पर संसदीय सचिव एवं महासमुन्द विधायक श्री विनोद चन्द्राकर, बसना विधायक श्री देवेंन्द्र बहादुर सिंह, खल्लारी विधायक श्री द्वारिकाधीश यादव, सरायपाली विधायक श्री किस्मतालाल नंद, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती उषा पटेल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री लक्ष्मण पटेल, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती राशि महिलांग, जनपद अध्यक्ष महासमुन्द श्री यतेन्द्र साहू, डॉ. रश्मि चंद्राकर सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने उनका आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर कलेक्टर श्री प्रभात मलिक, पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह, जिला पंचायत के सीईओ श्री एस. आलोक, वनमंडलाधिकारी श्री पंकज राजपूत ने भी पुष्पगुच्छ से स्वागत किया।

20 Aug 2023 10:02AM,
by: Tikendra Sinha
Generic placeholder image

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान पर तंज कसते हुए कहा कि जिसकी खुद की गारंटी नही है वो प्रदेश की जनता को गारण्टी दे रहे है। आम आदमी पार्टी पहले सभी ब्लॉकों में संगठन तो खड़ा कर ले फिर चुनाव की बात करें। आप पार्टी पहले दिल्ली और पंजाब की जनता से किये वादा को तो पूरा कर ले। भ्रष्टाचार मुक्त शासन की बात करने वाली आम आदमी पार्टी के आधा दर्जन से अधिक नेता भ्रष्टाचार के आरोप में जेल की सलाखों के पीछे है। भ्रष्टाचार के मामले में केजरीवाल के उप मुख्यमंत्री जेल में है। दिल्ली और पंजाब की जनता आम आदमी पार्टी की धोखाधड़ी से परेशान है। पंजाब में किसान आये दिन सड़कों में प्रदर्शन कर रहे है। ऐसे में छत्तीसगढ़ में बड़ी बड़ी बात कर केजरीवाल सिर्फ राजनीतिक खानापूर्ति कर रहै है।

20 Aug 2023 10:02AM,
by: Tikendra Sinha