नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद यूपी के नोएडा में हिंडन नदी के पास स्थित कई घरों में पानी घुस गया l मौके पर पहुंची पुलिस ने अलर्ट जारी कर लोगों से घर खाली करने को कहा। एसीपी सुरेश राव ए कुलकर्णी ने कहा, "छिजारसी से इकोटेक तक तीन निचले इलाकों में घरों में पानी घुस गया। लोगों को घरों से बाहर निकाला गया।" हिंडन नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद नोएडा के घरों में पानी घुस गया
23 Jul 2023 06:36AM,by: Babuaa Desk
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने मणिपुर मुद्दे पर कांग्रेस की आलोचना करते हुए कहा कि पार्टी का "दोगलापन चिंताजनक है"। उन्होंने आरोप लगाया कि 2004 से 2014 तक कांग्रेस के शासनकाल में मणिपुर में सुरक्षाकर्मियों समेत 991 से ज्यादा लोग मारे गये. उन्होंने कहा, "सात दशकों के कुशासन से बनी खामियों को ठीक करने में समय लगेगा।"
23 Jul 2023 06:36AM,by: Babuaa Desk
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की उपस्थिति में आज विधानसभा परिसर स्थित उनके कार्यालय कक्ष में आयोजित कार्यक्रम में राज्य के 36 शासकीय आईटीआई के आधुनिकीकरण के लिए लगभग 1188.36 करोड़ की परियोजना पर तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग और टाटा टेक्नोलॉजीस के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए।
23 Jul 2023 06:36AM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां विधानसभा स्थित उनके कार्यालय कक्ष में अतिथि शिक्षक विद्या मितान संघ के प्रतिनिधिमण्डल ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री बघेल को प्रतिनिधिमंडल ने मानदेय वृद्धि किये जाने पर पुष्पगुच्छ भेंटकर आभार जताया। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को बताया कि मानदेय वृद्धि के फैसले से प्रदेश के सभी अतिथि शिक्षक हर्षित हैं।
23 Jul 2023 06:36AM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने संयुक्त मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री स्वर्गीय श्री बिसाहू दास महंत की 23 जुलाई को पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि महंत जी का पूरा जीवन जनसेवा से जुड़ा रहा। महंत जी ने अविभाजित मध्यप्रदेश में विधायक तथा मंत्री के रूप में प्रदेश के विकास के लिए अपनी अमूल्य सेवाएं दी है। उन्होंने खेती-किसानी, सिंचाई तथा सड़कों के माध्यम से लोगों की बेहतरी के काम को बखूबी अंजाम दिया। मुख्यमंत्री ने बिसाहू दास महंत की पुण्यतिथि पर उन्हें किया नमन
23 Jul 2023 06:36AM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक और स्वर्गीय चंद्रशेखर आजाद की 23 जुलाई को जयंती पर उन्हें नमन किया है। स्वतंत्रता के लिए उनके संघर्ष को याद करते हुए श्री बघेल ने कहा कि तिलक जी और आजाद जी ने अपना पूरा जीवन देशप्रेम के लिए समर्पित कर दिया और अंतिम क्षण तक स्वाधीनता के लिए संघर्ष करते रहे। उनकी राष्ट्रभक्ति आज भी लोगों को प्रेरणा देती है।
23 Jul 2023 06:36AM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









