मध्य प्रदेश के सीधी जिला में भाजपा नेता के द्वारा एक आदिवासी युवा के ऊपर पेशाब करने की घटना की कड़ी निंदा करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि भाजपा नेता ने एक व्यक्ति नहीं समूचे आदिवासी समाज का अपमान किया, भाजपा शासित राज्यों में भाजपा नेताओं की गुंडागर्दी चरम सीमा पर है मध्यप्रदेश में हर वर्ग असुरक्षित महसूस कर रहे सीधी जिला में जो आदिवासी वर्ग के युवा के ऊपर भाजपा नेता के द्वारा पेशाब करना मानवता को शर्मसार करने वाली घटना है यह भाजपा का वास्तविक चरित्र है जो अपने अहं में किसी भी स्तर तक गिर सकते है। भाजपा की इसी प्रवृत्ति के कारण आदिवासी समाज भाजपा से नफरत करता है। हम इसकी कड़े शब्दों में निंदा करते हैं और मांग करते हैं उक्त घटना को अंजाम देने वाले आरोपी के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाए।
06 Jul 2023 07:00AM,by: Tikendra Sinha
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि बढ़ती महंगाई बेरोजगारी और गिरती अर्थव्यवस्था मोदी सरकार की उपलब्धि है और भाजपा के नेता इस उपलब्धि के यशोगान करने के लिए गांव गांव और गली गली घूम रहे हैं। और मंहगाई से जख्मी जनता के जख्मों पर नमक छिड़क कर जला रहे हैं भाजपा नेताओं में थोड़ी बहुत भी नैतिकता बाकी होगी तो उन्हें प्रदेश की जनता से माफी मांगनी चाहिए कि मोदी सरकार ने जो 100 दिनों महंगाई कम करने अच्छे दिन आने 15-15लाख रुपए खाते में जमा कराने 30 से 35 लीटर पेट्रोल डीजल देने सस्ते दरों में रसोई गैस देने सस्ते दरों में खाद्यान्न उपलब्ध कराने का जो वादा किया था उसे पूरा नहीं कर पाए हैं आज देश की जनता महंगाई बेरोजगारी से पीड़ित है और भाजपा के नेता जश्न मना रहे और महंगाई से पीड़ित जनता के जख्मों पर नमक छिड़क रहे है।
06 Jul 2023 07:00AM,by: Tikendra Sinha
नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) ने राकांपा नेता शरद पवार के राष्ट्रीय राजधानी दौरे से पहले उनके पोस्टर और होर्डिंग हटा दिए। राकांपा कार्यालय के पास मौलाना आजाद रोड सर्कल और जनपथ सर्कल के दृश्यों में पोस्टर हटाते हुए दिखाई दे रहे हैं। एक पोस्टर में लिखा है, 'सच्चाई और झूठ की लड़ाई में पूरा देश शरद पवार के साथ है।' एनडीएमसी ने दिल्ली में शरद पवार के पोस्टर हटाए
06 Jul 2023 05:44AM,by: Babuaa Desk
सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने शीर्ष अदालत में पदोन्नति के लिए तेलंगाना एचसी के मुख्य न्यायाधीश उज्ज्वल भुइयां और केरल एचसी के मुख्य न्यायाधीश एस वेंकटनारायण भट्टी के नामों की सिफारिश की। कॉलेजियम की राय में कहा गया है, "श्री न्यायमूर्ति उज्ज्वल भुइयां ईमानदारी और योग्यता के लिए अच्छी प्रतिष्ठा वाले न्यायाधीश हैं... उनके फैसले कानून और न्याय से संबंधित व्यापक मुद्दों को कवर करते हैं।"
06 Jul 2023 05:44AM,by: Babuaa Desk
एमपी के सीधी में आदिवासी मजदूर पर पेशाब करने वाले शख्स के पिता ने कहा है कि अगर उनका बेटा दोषी है तो उनका घर ढहाने के बजाय उसे फांसी दी जानी चाहिए। उन्होंने रोते हुए कहा, "परिवार की कोई गलती नहीं है। हमारी छोटी-छोटी लड़कियां हैं... वे कहां जाएंगी? हम सब मर जाएंगे।" आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है l
06 Jul 2023 05:44AM,by: Babuaa Desk
बालको क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान मंत्री जयसिंह अग्रवाल मंगल भवन पहुंचे लेकिन उसकी हालत जर्जर थी l बालको गेट के पास रोजाना ड्यूटी के समय में लंबा जाम लगता है , जिसके कारण स्कूली बस और एंबुलेंस कई बार फंस चुकी है वहीं खुद मंत्री भी इस जाम के शिकार हुए और कोई रास्ता नहीं मिलता देख पैदल ही दो किलोमीटर का रास्ता पार किया.वहीं साफ सफाई और वेस्ट मैनेजमेंट को लेकर भी मंत्री ने नाराजगी जताई l बालको प्रबंधन पर खिसियाये राजस्व मंत्री
06 Jul 2023 05:43AM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री को इस दौरान संघ द्वारा राजधानी रायपुर में ‘कृषि एवं प्रदेश के किसानों के विकास में राजस्व विभाग का योगदान’ के थीम पर आयोजित प्रांतीय सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने का आमंत्रण दिया।
06 Jul 2023 05:42AM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









