टॉप न्यूज़

Generic placeholder image

अजीत पवार चौथी बार उप मुख्यमंत्री की शपथ लेकर महाराष्ट्र में ऐसे व्यक्ति हो गए है जो भारत के सर्वाधिक 5 बार उप मुख्यमंत्री बनने वाले विल्फ्रेड डिसूजा के 5 बार उप मुख्यमंत्री बनने के रिकॉर्ड से केवल एक पायदान नीचे है। अजीत पवार 07 दिसम्बर 2012 से 28 सितम्बर 2014,23 नवम्बर 2019 से 28 नवम्बर 2019 औऱ30 दिसम्बर 2019 से29 जून 2023 की अवधि में उप मुख्यमंत्री रह चुके है। छतीसगढ़ में हाल ही टी एस सिंहदेव प्रथम उप मुख्यमंत्री बने है। छतीसगढ़ के साथ ही जन्मे झारखंड में सुरेश महतो तीन बार उप मुख्यमंत्री बन चुके है। दो उप मुख्यमंत्री रघुवर दास औऱ हेमंत सोरेन आगे चलकर मुख्यमंत्री भी बन गए। नब्बे फीसदी उप मुख्यमंत्री नही बन सके मुख्यमंत्री

05 Jul 2023 06:13AM,
by: Babuaa Desk
Generic placeholder image

राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना ‘‘नरवा विकास कार्यक्रम‘‘ के तहत दक्षिण कोंडागांव वनमंडल के दहिकोंगा परिक्षेत्र के अंतर्गत भुमका नाला के उपचार से वनांचल के भू-जल स्तर में काफी सुधार आया है। वहां दहीकोंगा उप परिक्षेत्र में कैम्पा मद की वार्षिक कार्य-योजना 2021-22 में वन क्षेत्र में स्थित भूमका नाला का चयनित करके नरवा उपचार का कार्य किया जा रहा है। ग्राम जोबा और वन प्रबंधन समिति द्वारा भुमका नाला के पुनर्जीवन के लिए किए गए योजनाबद्ध कार्यों का प्रत्यक्ष लाभ अब देखने को मिल रहा है। नरवा विकास योजना के अन्तर्गत भुमका नाला में 12 हजार 23 संरचनों का निर्माण 1 करोड़ 44 लाख 78 हजार रूपए की लागत से कराया जा रहा है, जिससे नाले के भू-जल संवर्धन के साथ साथ नालों में निर्मित  जोबा ग्रामवासियों के निस्तारी की समस्या का समाधान

05 Jul 2023 05:48AM,
by: Tikendra Sinha
Generic placeholder image

भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 7 जुलाई को प्रस्तावित छत्तीसगढ़ प्रवास के संबंध में प्रशासनिक व्यवस्थाओं हेतु मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन ने आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में राज्य शासन के प्रमुख अधिकारियों की उच्च स्तरीय बैठक ली। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को प्रधानमंत्री के प्रवास पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों के दौरान विद्युत, यातायात, सुरक्षा, पेयजल, स्वास्थ्य सहित अन्य व्यवस्थाओं के लिए दिशा निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने प्रधानमंत्री के प्रवास पर जिन विभागों के कार्यक्रम आयोजित किए जाने हैं उनके विभागीय अधिकारियों को सभी आवश्यक तैयारियां करने के निर्देश दिए है। बैठक में डीजीपी श्री अशोक जुनेजा भी मौजूद थे। 

05 Jul 2023 05:48AM,
by: Tikendra Sinha
Generic placeholder image

स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा सहायक शिक्षक, शिक्षक और व्याख्याता की सीधी भर्ती 2023 परीक्षा के परिणाम 2 जुलाई को घोषित कर दिए गए हैं। लोक शिक्षण संचालनालय के अधिकारियों ने बताया है कि भर्ती परीक्षा के जारी परिणाम उपरांत व्याख्याता के पदों की ऑनलाईन काउंसलिंग शीघ्र प्रारंभ की जाएगी। काउंसलिंग की प्रक्रिया के लिए अभ्यर्थियों को अपने आधार नंबर को व्यापम द्वारा जारी एनरोलमेंट से लिंक किया जाना अनिवार्य है। अधिकारियों ने बताया कि सभी अभ्यर्थी शीघ्र ही अपने आधार नंबर को व्यापम की वेबसाईट के माध्यम से लिंक करा लें, तभी काउंसलिंग की प्रक्रिया में शामिल हो सकेेंगे।

05 Jul 2023 05:48AM,
by: Tikendra Sinha