कांग्रेस नेता रमेश बाबू की शिकायत पर पूर्व कांग्रेस प्रमुख राहुल गांधी के खिलाफ ट्वीट करने पर बेंगलुरु में बीजेपी के आईटी विभाग के प्रमुख अमित मालवीय के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। मालवीय ने एक वीडियो ट्वीट किया था जिसमें उन्होंने राहुल को "खतरनाक" बताया था और दावा किया था कि वह "भारत को तोड़ना" चाहते हैं। उन पर आईपीसी की धारा 153ए, 120बी, 505(2) और 34 के तहत मामला दर्ज किया गया था। बीजेपी नेता अमित मालवीय के खिलाफ कर्नाटक में एफआईआर दर्ज
28 Jun 2023 07:32AM,by: Babuaa Desk
दिल्ली स्थित एआईसीसी कार्यालय में आज छत्तीसगढ़ कांग्रेस नेताओं की बैठक हो रही है। बैठक में मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा समेत CM भूपेश बघेल, PCC चीफ मोहन मरकाम, मंत्री TS सिंहदेव, मंत्री ताम्रध्वज साहू और विस अध्यक्ष चरणदास महंत समेत प्रदेश कांग्रेस के कई दिग्गज नेता शामिल हुए। दिल्ली में छत्तीसगढ़ कांग्रेस की बैठक शुरू
28 Jun 2023 07:11AM,by: Tikendra Sinha
इलाहाबाद हाई कोर्ट ने 'आदिपुरुष' के संवाद लेखक मनोज मुंतशिर को नोटिस जारी कर फिल्म की स्क्रीनिंग पर रोक लगाने की मांग वाली याचिका में उन्हें भी पक्षकार बनाने का निर्देश दिया है l अदालत ने कथित तौर पर टिप्पणी की, "फिल्म में संवादों की प्रकृति एक बड़ा मुद्दा है।" इसके अलावा, HC ने केंद्र से पूछा कि सिनेमैटोग्राफ अधिनियम के तहत क्या कार्रवाई की जा सकती है।
28 Jun 2023 06:01AM,by: Babuaa Desk
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि राज्य सरकार द्वारा समाज के सभी वर्गों सहित अनुसूचित जाति वर्ग को शैक्षणिक, सामाजिक और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। इसी तारतम्य में छत्तीसगढ़ अनुसूचित जाति सलाहकार परिषद का गठन किया गया है। इस परिषद द्वारा अनुसूचित जाति वर्ग के उत्थान के लिए राज्य सरकार को परामर्श दिया जाएगा। परिषद के माध्यम से इस वर्ग के लिए संचालित योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन में भी मदद मिलेगी।
28 Jun 2023 03:57AM,by: Tikendra Sinha
कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान द्वारा वर्षा ऋतु को ध्यान में रखते हुए पर्यटकों की सुरक्षा हेतु 26 जून से 31 अक्टूबर 2023 तक कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान अंतर्गत आने वाले गुफा स्थल कोटमसर गुफा, कैलाश गुफा एवं अन्य सभी गुफा स्थलों को कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान सहायक वन संरक्षक द्वारा जारी सूचना के तहत आगामी आदेश तक पर्यटन प्रयोजन हेतु निषेध किया गया है।
28 Jun 2023 03:57AM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य








