विधानसभा चुनाव 2023 के परिप्रेक्ष्य में बूथ प्रबंधन सहित विधानसभा चुनाव की तैयारी के विभिन्न पहलुओं से प्रशिक्षित कराने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा विधानसभा स्तरीय प्रशिक्षण शिविर 16 जून 2023 को सुबह 10 बजे पाटन विधानसभा क्षेत्र से शुभारंभ हो रहा है। आज रायपुर शहर में होगा कांग्रेस का प्रशिक्षण शिविर
17 Jun 2023 07:33AM,by: Tikendra Sinha
छत्तीसगढ़ देश का मिलेट हब बन रहा है। यहां राज्य सरकार द्वारा मिलेट की खेती को प्रोत्साहन देने के फलस्वरूप किसानों का रूझान कोदो, कुटकी और रागी की खेती की ओर तेजी से बढ़ रहा है। राज्य में मिलेट की खेती को बढ़ावा देने के लिए मिलेट मिशन भी प्रारंभ किया गया है। छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ द्वारा वर्ष 2021-22 में 16.03 करोड़ रूपए का 5 हजार 273 टन मिलेट और वर्ष 2022-23 में 39.60 करोड़ रूपए का 13 हज़ार 05 टन मिलेट समर्थन मूल्य पर खरीदा गया है। राज्य में खरीफ वर्ष 2023 में मिलेट्स की खेती का रकबा 96 हजार हेक्टेयर से बढ़ाकर 01 लाख 60 हजार हेक्टेयर करने का लक्ष्य रखा गया है। छत्तीसगढ़ बन रहा देश का मिलेट हब
17 Jun 2023 07:33AM,by: Tikendra Sinha
अधिकारियों ने कहा कि इंफाल में सुरक्षा बलों के साथ भीड़ की झड़प और भाजपा नेताओं के घरों में आग लगाने के प्रयास के बाद मणिपुर में ताजा हिंसा की सूचना मिली है। रात भर बिष्णुपुर के क्वाकटा और चुराचांदपुर के कंगवई से स्वचालित गोलीबारी की सूचना मिली थी। भीड़ ने इंफाल के इरेंगबम पुलिस थाने से हथियार लूटने की कोशिश भी करी । मणिपुर में भीड़ की सुरक्षा बलों से झड़प, हथियार लूटने की कोशिश
17 Jun 2023 05:44AM,by: Babuaa Desk
चेन्नई मेट्रोपॉलिटन सत्र न्यायालय ने तमिलनाडु के गिरफ्तार मंत्री और डीएमके नेता वी सेंथिलबालाजी को 23 जून तक प्रवर्तन निदेशालय की हिरासत में भेज दिया। हालांकि, अदालत ने एजेंसी को उनसे अस्पताल में पूछताछ करने का निर्देश दिया, जहां उन्हें बेचैनी की शिकायत के बाद भर्ती कराया गया था। वह कथित तौर पर नौकरी के बदले नोट घोटाले में आरोपी हैं।
17 Jun 2023 05:44AM,by: Babuaa Desk
गुजरात के जूनागढ़ में एक दरगाह पर स्थानीय निकायों के अधिकारियों द्वारा कथित तौर पर 'अवैध अतिक्रमण' नोटिस दिए जाने के बाद भीड़ ने पथराव किया और कई पुलिसकर्मियों को घायल कर दिया। दरगाह को 5 दिनों के भीतर अपने दस्तावेज पेश करने के लिए नोटिस दिया गया था, पुलिस ने कहा कि लगभग 500-600 लोग वहां जमा हुए थे। पुलिस ने कहा, "174 लोगों को राउंडअप किया गया है। एक नागरिक की मौत हुई है।"
17 Jun 2023 05:44AM,by: Babuaa Desk
छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती 2023 के अंतर्गत सहायक शिक्षक, शिक्षक एवं व्याख्याता की भर्ती प्रक्रियाधीन है। इस संबंध में 4 मई 2023 को विज्ञापन जारी किया गया था। इस भर्ती में राज्य शासन ने अतिथि शिक्षकों को बोनस अंक दिए जाने का निर्णय लिया है। निकट भविष्य में इन पदों पर भर्ती की प्रक्रिया प्रारंभ होने वाली है। लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा इस संबंध में सभी अतिथि शिक्षकों को सूचित किया है कि वे 20 जून 2023 तक कार्यालयीन समय में बोनस अंक हेतु अपना प्रमाण पत्र प्रस्तुत कर सकेंगे। निर्धारित तिथि एवं समय के पश्चात प्रस्तुत प्रमाण पत्र पर किसी भी प्रकार से विचार नहीं किया जाएगा और बोनस अंक दिया जाना संभव नहीं हो पाएगा। उल्लेखनीय है कि राज्य शासन के आदेशानुसार प्रदेश में शिक्षकों के 12 हजार 489 पदों पर भर्ती की जा रही है।
17 Jun 2023 05:24AM,by: Tikendra Sinha
बस्तर के कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान की जैव विविधता धरोहर, प्राकृतिक सुंदरता एवं बस्तर की संस्कृति को समेटे राष्ट्रीय उद्यान को वैश्विक मानचित्र पर स्थापित किए जाने हेतु कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान द्वारा विगत दिवस कार्यशाला का आयोजन किया गया। पार्क के डायरेक्टर श्री धम्मशील गणवीर द्वारा बताया गया कि कार्यशाला में कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान के वैश्विक विरासत नामांकन के लिए कई अहम पहलुओं पर चर्चा की गई।
17 Jun 2023 05:24AM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य








