टॉप न्यूज़

Generic placeholder image

छत्तीसगढ़ राज्य वित्त आयोग अन्य प्रदेशों के वित्त आयोगों के कार्यप्रणाली का अध्ययन कर रहा है और अध्ययन से प्राप्त जानकारियों को प्रदेश के अनुकूल क्रियान्वयन की पहल भी कर रहा है। छत्तीसगढ़ के चौथे राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष श्री सरजियस मिंज के नेतृत्व में आयोग का प्रतिनिधिमंडल मध्यप्रदेश राज्य वित्त आयोग की कार्यप्रणाली के तुलनात्मक अध्ययन के लिए तीन दिवसीय मध्यप्रदेश राज्य के दौरे पर रहा। चौथे वित्त आयोग के सदस्यों ने मध्यप्रदेश राज्य वित्त आयोग द्वारा शासन के विभिन्न विभागों के लिए आयोग के अनुशंसाओं के क्रियान्वयन की व्यवस्था तथा स्थानीय निकायों की वर्तमान स्थिति के अध्ययन के लिए मध्यप्रदेश के पांचवें वित्त आयोग के पदाधिकारियों तथा मध्यप्रदेश शासन के अधिकारियों के साथ बैठक की। 

10 Jun 2023 05:28AM,
by: Tikendra Sinha
Generic placeholder image

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि हल्बा-हल्बी समाज का इतिहास अत्यंत समृद्ध और गौरवशाली है। उन्होंने कहा कि हल्बा समाज की आराध्य देवी माँ दंतेश्वरी हैं, इस तरह यह समाज मातृ शक्ति का अनुयायी समाज है। उन्होंने कहा कि हल्बा समाज अत्यंत प्राचीन एवं विस्तृत समाज है। श्री बघेल आज बालोद जिले की इस्पात नगरी दल्लीराजहरा के फुटबॉल ग्राउण्ड में आयोजित अखिल भारतीय हल्बा-हल्बी समाज के 83 वें स्थापना दिवस एवं प्रतिभा सम्मान समारोह को मुख्य अतिथि की आसंदी से संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अखिल भारतीय हल्बा-हल्बी समाज के केंद्रीय अध्यक्ष डॉ. देवेन्द्र माहला ने की।  हल्बा समाज का इतिहास समृद्ध एवं वैभवशाली: मुख्यमंत्री बघेल

10 Jun 2023 05:28AM,
by: Tikendra Sinha
Generic placeholder image

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज कबीरधाम जिले के एक दिवसीय प्रवास के दौरान कवर्धा के न्यू हाईटेक बस स्टैंड में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न कार्याे का शिलान्यास और लोकार्पण किया। उन्होंने लगभग एक अरब 40 करोड़ 50 लाख रूपए के विभिन्न विकास मूलक कार्यों की सौगात दी। इन सौगातों में 24 अलग-अलग विकास कार्याे का लोकार्पण और शिलान्यास शामिल है। जिसमें 45 करोड़ 92 लाख 41 हजार रूपए की लागत के 6 कार्य का लोकार्पण और 94 करोड़ 56 लाख 80 हजार रूपए लागत के 18 कार्यों का शिलान्यास किया गया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री व कवर्धा विधायक मोहम्मद अकबर, पंडरिया विधायक ममता चन्द्राकर, राज्य क्रेडा सदस्य श्कन्हैया अग्रवाल, राज्य योग आयोग सदस्य गणेश योगी, नीलकंठ चन्द्रवशी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती पुष्पा होरी साहू, जिला कृषि उपज मंडी अध्यक्ष श्री नीलकंठ साहू, उपाध्यक्ष चोवा राम साहू, कवर्धा नगर पालिका अध्यक्ष  ऋषि कुमार शर्मा, राज्य मनरेगा सदस्य  कलीम खान सहित वरिष्ठ जनप्रतिनिधी शामिल हुए। इस अवसर पर कलेक्टर  जनमेजय महोबे विशेष रूप से उपस्थित थे।  

10 Jun 2023 05:28AM,
by: Tikendra Sinha
Generic placeholder image

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कबीरधाम जिले में सिचाई परियोजनाओं एवं सिचाई क्षमता को बढ़ाने वाली अपनी दो महत्वपूर्ण घोषणाओं के अंतर्गत आज पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के लिए सिंचाई सुविधाओं के विस्तार हेतु क्रांति जलाशय एवं नहरों का रिमॉडलिंग, लाईनिंग और नवीन नहर विस्तारीकरण सहित समुचित सिंचाई विस्तार के कार्यों की आधारशिला रखी। मुख्यमंत्री ने अपने भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान कबीरधाम जिले के पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में क्रांति जलाशय और कवर्धा विधानसभा क्षेत्र के घटोला जलाशय की घोषणा की थी। इन दोनों परियोजनाओं को राज्य शासन से मंजूरी भी मिल गई है। मुख्यमंत्री ने अपना वादा निभाया

10 Jun 2023 05:28AM,
by: Tikendra Sinha