छत्तीसगढ़ सरकार की रूरल इंडस्ट्रियल पार्क (रीपा) योजना गांव और ग्रामीणों के जीवन में बदलाव लाने माध्यम साबित होने लगी है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप गांवों के गौठानों में स्थापित रूरल इंडस्ट्रियल पार्क गांवों को अब उत्पादक केन्द्र का रूप देने लगे है। भाटापारा ब्लॉक के गुड़ेलिया गौठान के रूरल इंडस्ट्रियल पार्क में लोहे का खीला एवं चैन लिंक्ड फेंसिंग जाली तार बनाने की यूनिट शुरू हुए अभी 13 दिन ही बीते है, कि इस यूनिट को संचालित करने वाली नारी शक्ति ग्राम संगठन को 25 लाख रूपए का सप्लाई का एडवांस आर्डर मिलना एक सुखद शुरूआत है। कभी दूसरे राज्यों में काम की तलाश में जाने वाली महिलाएं अब गौठान के रीपा में ही लोहे का खीला एवं चैन लिंक्ड फेंसिंग जाली तार निर्माण कर आर्थिक लाभ अर्जित करने लगी है। महिलाओं द्वारा तैयार किए जा रहे खीला और फेंसिंग जाली की गुणवत्ता अच्छी होने के कारण स्थानीय बाजार में इसकी डिमांड होने लगी है। रीपा से बदल रही गांव और ग्रामीणों की तकदीर
08 Jun 2023 06:20AM,by: Tikendra Sinha
जब आपके अंदर कुछ कर गुजरने को जुनून हो तो मुश्किल परिस्थितियां भी हौसलों को डिगा नहीं पाती और सफलता एक ना एक दिन आपके कदम जरूर चूमती है। इसे साबित किया है बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के ग्राम सिविलदाग में रहने वाली अंजली खलखो ने। आज वह अपनी प्रतिभा और कड़ी मेहनत के बदौलत इंडियन बेसबाल टीम से खेलकर देश और प्रदेश का नाम रोशन कर रही है। अंजली ने हाल ही में हांगकांग में आयोजित वूमेंस एशिया बेसबॉल चौम्पियनशिप में इंडियन टीम का हिस्सा रहीं। जिसमें इंडियन टीम एशिया लेवल पर 06 वें स्थान पर रही। अंजली आगामी दिसम्बर माह में कनाडा में होने वाली प्रतियोगिता में शामिल होंगी। हांगकांग में बेसबाल का हुनर दिखाकर अब कनाडा रवाना होगी अंजली
08 Jun 2023 06:20AM,by: Tikendra Sinha
2024 के चुनावों के लिए गैर-बीजेपी पार्टियों को एक साथ लाने के बिहार के सीएम नीतीश कुमार के प्रयासों पर एक सवाल के जवाब में, पूर्व प्रधान मंत्री और जेडी (एस) प्रमुख एचडी देवेगौड़ा ने कहा, "मुझे एक पार्टी दिखाओ जो बीजेपी से जुड़ी नहीं है।" मुझे ऐसी पार्टी दिखाओ जो बीजेपी से ना जुड़ी हो: पूर्व पीएम
08 Jun 2023 02:15AM,by: Tikendra Sinha
मंत्रिमंडल ने राज्य द्वारा संचालित भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) के लिए 89,047 करोड़ रुपये के पुनरुद्धार पैकेज को मंजूरी दी। संचार मंत्रालय ने कहा कि इस कदम से बीएसएनएल को राष्ट्रव्यापी 4जी और 5जी सेवाएं प्रदान करने में मदद मिलेगी, खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में, विभिन्न कनेक्टिविटी परियोजनाओं के तहत। बीएसएनएल हाई-स्पीड इंटरनेट के लिए फिक्स्ड वायरलेस एक्सेस सेवाएं और कैप्टिव गैर-सार्वजनिक नेटवर्क के लिए सेवाएं भी प्रदान करने में सक्षम होगा l
08 Jun 2023 02:15AM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









