केशकाल विकासखण्ड के ग्राम बेड़मा में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने हरी झंडी दिखाकर जिला प्रशासन की नवीन पहल 'डॉक्टर तुमचो दुआर' का शुभारंभ किया। इस पायलेट प्रोजेक्ट के अंतर्गत जिले के बड़ेराजपुर एवं फरसगांव विकासखण्डों के पहुंचविहीन ग्रामों में चिकित्सा सुविधाएँ टेलीमेडिसिन के माध्यम से उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए एक कॉल सेंटर की स्थापना और कॉल सेंटर में 24 घण्टे कर्मचारियों की ड्युटी लगायी जायेगी। कॉल सेंटर से कॉल प्राप्त करते ही डॉक्टर, एएनएम एवं अन्य कर्मचारियों के बने दल को सूचित किया जायेगा। डॉक्टर द्वारा बीमार व्यक्ति एवं उनके परिजनों से चर्चा कर टेली कॉन्फ्रेसिंग से परामर्श दिया जायेगा एवं गंभीर रोगी जिन्हे तुरंत इलाज की आवश्यकता होगी उनके लिए वाहन के साथ डॉक्टर एवं उनका दल घर पहुंच कर रोगी का इलाज करेंगे। आवश्यक होने पर उन्हे अस्पताल लाकर उपचार भी किया जायेगा।
06 Jun 2023 10:33AM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य सरकार ने महिलाओं की कार्यकुशलता को एक नई पहचान देने और उन्हें उद्यम से जोड़ने के लिए राज्य महिला उद्यमिता नीति 2023-28 लागू की है। इस नीति के तहत महिलाओं को उद्योग स्थापित करने के लिए वित्तीय सहायता (ऋण) देने का प्रावधान किया गया है। इससे महिला कार्यबल में वृद्धि होने के साथ ही उद्योग एवं व्यापार में उनकी सहभागिता बढ़ेगी। इस नीति से महिलाओं के द्वारा शुरू किए गए स्टार्टअप की संख्या में भी तेजी से इजाफा होगा।
06 Jun 2023 10:32AM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पिछले दिनों युवाओं को संबोधित करते हुए कहा था कि आपको बेरोजगारी भत्ता देने से ज्यादा खुशी तब होगी जब आपके हाथों में रोजगार होगा। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के चेहरे पर यही खुशी आज देखने को मिली, जब उन्होंने कोंडागांव जिले के ग्राम बेड़मा में 515 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपा। खास बात यह रही कि इनमें से 46 ऐसे युवा भी है जिन्हें बेरोजगारी भत्ता मिल रहा था। मुख्यमंत्री ने यह जानकर अपनी प्रसन्नता व्यक्त की और युवाओं को रोजगार से जोड़ने की इस पहल को सराहा।
06 Jun 2023 10:32AM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपने केशकाल विकासखंड के बेड़मा प्रवास के दौरान 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में कोंडागांव जिले से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान करते हुए जेईई मेन्स में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 05 विद्यार्थियों का भी सम्मान किया। विद्यार्थियों की कलात्मक प्रतिभा के विकास के लिये प्रशासन द्वारा आयोजित समर कैम्प में 9 विधाओं में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का परचम लहराया। समर कैंप में सीखी गई कला का प्रदर्शन बच्चों ने कार्यक्रम में बनाए गए एक स्टॉल में किया, जिसकी मुख्यमंत्री ने सराहना की। समर कैम्प में पेंसिल स्केच से मुख्यमन्त्री का चित्र उकेरने वाले आत्मानंद स्कूल केशकाल के कक्षा नवमी के छात्र आदीदेव सोनवानी और बेड़मा निवासी मनीष पांडेय ने मुख्यमंत्री को चित्र भेंट किया । बच्चों की मांग पर मुख्यमंत्री ने उनके साथ सेल्फी भी ली।
06 Jun 2023 10:32AM,by: Tikendra Sinha
अधिकारियों ने कहा कि दिल्ली पुलिस ने उत्तर प्रदेश के गोंडा में डब्ल्यूएफआई प्रमुख और भाजपा सांसद बृजभूषण सिंह के आवास का दौरा किया। दिल्ली पुलिस ने कथित तौर पर 12 श्रमिकों के बयान दर्ज किए और उनका विवरण एकत्र किया। यौन उत्पीड़न मामले में अब तक पुलिस ने 137 लोगों के बयान दर्ज किए हैं। दिल्ली पुलिस ने डब्ल्यूएफआई प्रमुख के यूपी स्थित घर पहुंची
06 Jun 2023 09:51AM,by: Babuaa Desk
सिकंदराबाद-अगरतला एक्सप्रेस को ओडिशा के ब्रह्मपुर रेलवे स्टेशन पर रोक दिया गया क्योंकि यात्रियों ने कोच के अंदर एसी यूनिट से निकलने वाले धुएं के बारे में रेलवे अधिकारियों को सतर्क किया। हालांकि इसे तुरंत नियंत्रित कर लिया गया, यात्रियों ने एक और बिजली के टूटने के डर से कोच में यात्रा करने से इनकार कर दिया। एक अधिकारी ने कहा, "ड्यूटी पर मौजूद कर्मचारियों ने तुरंत इस मुद्दे पर ध्यान दिया और इसे ठीक किया।"
06 Jun 2023 09:51AM,by: Babuaa Desk
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने घोषणा की है कि अगले शैक्षणिक वर्ष 2024 से 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं रद्द कर दी जाएंगी। परीक्षाएं स्कूल स्तर पर आयोजित की जाएंगी। उन्होंने कहा कि माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, असम और असम उच्चतर माध्यमिक शिक्षा परिषद, जो क्रमशः कक्षा 10 और कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा आयोजित करते हैं, को भी जोड़ा जाएगा।
06 Jun 2023 06:50AM,by: Babuaa Desk
एक दिन के लिए कलेक्टर बने शैलेन्द्र ध्रुव के निधन पर मुख्यमंत्री ने शोक जताते हुए कहा सुबह दुखद सूचना मिली l शैलेंद्र ध्रुव अब हमारे बीच नहीं रहे. गरियाबंद के छुरा के ग्राम मेडकी डबरी के रहने वाले शैलेंद्र प्रोजेरिया बीमारी से ग्रसित थे l हमने उसकी एक दिन का कलेक्टर बनने की इच्छा तो पूरी कर दी थी लेकिन ईश्वर की कुछ और इच्छा थी l भगवान उसका ख्याल रखें. घर वालों को हिम्मत मिले. ओम् शांति:
06 Jun 2023 06:49AM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य








