मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सुराजी ग्राम योजना ग्रामीण अंचलों में निवास करने वालों के लिए बहुत ही लाभकारी साबित हुई है। नरवा, गरुवा, घुरवा और बाड़ी योजनांतर्गत बाड़ी विकास योजना ने ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी है। जिससे ग्रामीण परिवारों को आय का आसान रास्ता मिला है, कोरिया जिले में भी ऐसे कई परिवार हैं जो अपनी सफलता की कहानी स्वयं बयां करते हैं। जिले के विकासखण्ड सोनहत के कुशहा गौठान में बाड़ी विकास योजना के तहत लक्ष्मी महिला स्व सहायता समूह की महिलाओं ने गौठान में मक्का,टमाटर लगाया है। समूह की सदस्य अनिता बताती हैं कि पिछले सीजन में उन्होंने मात्र एक हजार की लागत लगाकर टमाटर उगाया था, जिससे उन्हें 7 हजार तक का मुनाफा हुआ। उन्होंने बताया कि पहले वे घर पर ही घरेलू आवश्यकतानुसार सब्जियां लगाती थीं, परन्तु आज समूह के साथ जुड़कर गौठान में बड़े स्तर पर बाड़ी का कार्य करने से उन्हें रोजगार का अवसर मिल गया है।
29 May 2023 09:49AM,by: Tikendra Sinha
तेज हवा के कारण उज्जैन के महाकाल लोक कॉरिडोर में छह सप्तऋषि मूर्तियों के गिरने पर प्रतिक्रिया देते हुए, राजद ने कहा कि भगवान भी; भगवान और धर्म के नाम पर निर्दोष लोगों को धोखा देने वाले "लुटेरों" और "षड्यंत्रकारियों" से तंग आ चुके हैं। पार्टी ने मूर्तियों के ढहने की घटना की तस्वीरें साझा करते हुए कहा, "भगवान के घर में न्याय में देरी हुई है, लेकिन इनकार नहीं किया गया है।"
29 May 2023 06:19AM,by: Babuaa Desk
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रदर्शनकारी पहलवानों के खिलाफ दिल्ली पुलिस की कार्रवाई की निंदा करते हुए कहा कि इस तरह का व्यवहार "पूरी तरह से गलत" है। पहलवान साक्षी मलिक ने पहले दिन को भारतीय खेलों के लिए दुखद बताया था। इस बीच, दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, "[प्रदर्शनकारी पहलवानों] ने बैरिकेड्स तोड़ दिए और पुलिस द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन नहीं किया।" प्रदर्शनकारी पहलवानों पर पुलिस कार्रवाई निंदनीय : केजरीवाल
29 May 2023 03:35AM,by: Babuaa Desk
राष्ट्रीय रामायण महोत्सव संस्कृति विभाग द्वारा जोर शोर से तैयारियां की जा रही है। इस आयोजन में शामिल होने के लिए कंबोडिया और इंडोनेशिया ने स्वीकृति दे दी है। इन दोनों देशों के रामायण मंडली से जुड़े कलाकार अपनी नयनाभिराम प्रस्तुति देंगे। रायगढ़ में 1 जून से 3 जून तक आयोजित होने वाली इस महोत्सव में इन देशों के अलावा छत्तीसगढ़ सहित 12 राज्यों के मानस मंडलियों द्वारा रामायण के विभिन्न प्रसंगो पर प्रस्तुति देंगे। इस महोत्सव में रामायण के अरण्य कांड पर नृत्य नाटिका की विशेष प्रस्तुति होगी। इसके अलावा प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ और केलो आरती का भी आयोजन होगा।
29 May 2023 03:35AM,by: Tikendra Sinha
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय, छत्तीसगढ़ द्वारा ईवीएम/वीवीपीएटी के एफएलसी (First Level Checking) के संबंध में 29 मई को कार्यशाला का आयोजन किया गया है। रायपुर के सिविल लाइन स्थित नवीन विश्राम भवन में सवेरे दस बजे यह कार्यशाला शुरू होगी। सभी जिलों के जिला निर्वाचन अधिकारी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं एफएलसी प्रभारी कार्यशाला में शामिल होंगे। भारत निर्वाचन आयोग के अधिकारी भी इसमें मौजूद रहेंगे।
29 May 2023 03:35AM,by: Tikendra Sinha
आजकल टैटू का चलन बहुत है। कोई अपने देह में प्रिय वाक्य टैटू के रूप में लगा देता है, तो कोई अपने आराध्य का टैटू लगा लेता है और कोई अन्य किसी तरह का डिजाइन बनाता है। पुराने समय में गोदना होता था और शरीर में कुछ हिस्सों में गोदना करा देते थे। भारत में गोदना हमेशा सीमित दायरे में ही रहा। पहली बार छत्तीसगढ़ में एक ऐसा संप्रदाय उभरा जिसने राम के नाम को अपने भीतर ऐसे समा लिया और राम के नाम में इतने गहराई से डूबे कि अपने सारे अंगों में राम के नाम का गोदना करा लिया। वस्त्र राम नाम से रंग लिया। भक्ति भाव की ऐसी गहन परंपरा देश में अन्यत्र दुर्लभ है। छत्तीसगढ़ में एक ऐसा समुदाय जिनके रोम-रोम में बसते हैं राम
29 May 2023 03:35AM,by: Tikendra Sinha
परिश्रम वह चाबी है, जो किस्मत के दरवाजे खोल देती है। गौठान में कार्य कर रही स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने इस बात को सच साबित कर दिखाया है। गोधन न्याय योजना ग्रामीण क्षेत्रों के दूरस्थ ईलाकों में रहने वाले आर्थिक रूप से कमजोर किसान, श्रमिक, पशुपालक, दिहाड़ी कामकाजी महिलाओं के लिए संबल बनी है। पहले जो महिलाएं गांव में ही रोजी मजदूरी का कार्य करती थी, गोधन न्याय योजना से प्रेरित होकर संगठित हुई और गौठान में विभिन्न आजीविकामूलक गतिविधियों से जुड़कर अपने परिवार को आर्थिक रूप से सहयोग प्रदान कर रही हैं। राजनांदगांव जिले छुरिया विकासखंड के ग्राम मासुल की इंदिरा महिला स्व-सहायता समूह की सभी सदस्यों ने गौठान में कड़ी मेहनत कर न केवल वर्मी कम्पोस्ट का उत्पादन किया है। बल्कि विभिन्न आजीविका मूलक गतिविधियों से जुड़ी हैं।
29 May 2023 03:35AM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









