ओलंपिक-पदक विजेता पहलवान बजरंग पुनिया ने डब्ल्यूएफआई प्रमुख बृज भूषण का कथित तौर पर वीडियो साझा करते हुए कहा, "विरोध करने वाले पहलवानों को पैसे वापस करने चाहिए। पदक सिर्फ 15 रुपये में बेचे जाएंगे।" यह तब हुआ जब विरोध करने वाले पहलवानों ने कहा कि वे अपने पदक लौटा देंगे। पुनिया ने कहा, "उस मेडल के पीछे हमारी 15 साल की मेहनत है। आप जैसे लोगों ने दान नहीं दिया।"
19 May 2023 05:42AM,by: Babuaa Desk
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आमंत्रण पर सीएम भूपेश बघेल, और प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम आज की शाम बेंगलुरु रवाना होंगे। वो कर्नाटक के सीएम सिद्धरम्मैया के शपथग्रहण समारोह में अतिथि के रूप में शामिल होंगे । मुख्यमंत्री बघेल आज जाएंगे कर्नाटक
19 May 2023 05:41AM,by: Tikendra Sinha
बाबा रामदेव की अगुवाई वाली पतंजलि आयुर्वेद को दिल्ली की एक कानूनी फर्म द्वारा कानूनी नोटिस भेजा गया है, जिसमें उस पर "हरा" चिह्न वाले उत्पाद में "मांसाहारी" घटक का "भ्रामक रूप से" उपयोग करने का आरोप लगाया गया है। दिव्य दंत मंजन में कंपनी पर समुद्र फेन का इस्तेमाल करने का आरोप है, जो एक मांसाहारी सामग्री है। समुद्र फेन कटलफिश की हड्डियों से प्राप्त एक पशु उत्पाद है।
19 May 2023 02:30AM,by: Babuaa Desk
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि 2023 के विधानसभा चुनाव में एक बार फिर से कांग्रेस की सरकार बनेगी। भरोसे का सम्मेलन और संभागीय सम्मेलनों के बाद विधानसभा स्तर पर होने वाले सम्मेलनों से पार्टी कार्यकर्ताओं को अपनी नीतियों और योजनाओं का प्रशिक्षण देकर जनता के बीच भेजेगी। हमारी तैयारी बूथों तक पूरी हो चुकी है। हमारे संगठन की मजबूती और सरकार के जनकल्याण कार्यो का मुकाबला करने में विपक्ष पूरी तरह नाकामयाब है। आने वाले चुनाव में कांग्रेस सरकार के काम और जनकल्याणकारी योजनायें कांग्रेस सरकार का ब्रह्मास्त्र होगी। भाजपा के पास कांग्रेस का मुकाबला करने के लिये कोई मुद्दा नहीं है। भाजपा हवाहवाई और काल्पनिक मुद्दों पर प्रदेश में राजनीति करना चाह रही जिसके कारण वह जनता से और दूर होते जा रही है। 2018 के विधानसभा चुनाव में दो तिहाई बहुमत से सरकार बनाने के बाद कांग्रेस के प्रति जनता का भरोसा और बढ़ते गया, 5 उपचुनाव, नगरीय निकाय चुनाव, पंचायत चुनावों में जनता ने भाजपा को नकार दिया है। भाजपा कार्यकर्ताओं में हताशा है, कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह है।
19 May 2023 02:29AM,by: Tikendra Sinha
कृषि उत्पादन आयुक्त डॉ. कमलप्रीत सिंह ने कहा कि बस्तर संभाग एक आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र है यहाँ पर सरसों की खेती को बढ़ावा देने के लिए किसानों को प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। बस्तर संभाग के किसान प्राकृतिक रूप से खेती करते हैं जो कि बहुत कम रासायनिक खादों का उपयोग करते है। किसानों को वर्मी कम्पोस्ट खादों के उपयोग के लिए प्रोत्साहित करें और अधिक उत्पादन देने वाले बीजों का वितरण करवाएं, ताकि किसानों की आय में वृद्धि हो। कृषि उत्पादन आयुक्त डॉ. सिंह आज जगदलपुर में जिला कार्यालय के प्रेरणा सभाकक्ष में बस्तर संभाग के वर्ष 2023 के लिए खरीफ फसल निर्धारण एवं वर्ष 2022-23 की रबी फसल कार्यक्रम की समीक्षा बैठक को सम्बोधित कर रहे थे।
19 May 2023 02:29AM,by: Tikendra Sinha
छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मण्डल द्वारा कलिंगा विश्वविद्यालय, नवा रायपुर के संयुक्त तत्वाधान में व्यक्तिगत व्यवहार व आदतों का पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन पर प्रभाव विषय पर वाद-विवाद एवं युवा संसद का आयोजन कलिंगा विश्वविद्यालय परिसर में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कलिंगा विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. आर. श्रीधर ने किया। प्रतियोगिता के प्रारंभ में सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई गई।
19 May 2023 02:29AM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









