मुंगेली जिले के अचानकमार टाइगर रिजर्व के दूरस्थ ग्राम बम्हनी में सचिन तेंदुलकर के परिवार पह इस से उनकी पत्नी डॉ. अंजली तेंदुलकर, बेटी सारा तेंदुलकर और बहू सानिया चंडोक तेंदुलकर ने गांव में शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं का निरीक्षण किया। उनके आगमन से गांव में खुशी का माहौल रहा, जहां ग्रामीणों ने पारंपरिक तरीके से उनका स्वागत भी किया।
08 Apr 2026 11:37AM,by: Mahak Qureshi
रायपुर नगर निगम ने संपत्तिकर बकायेदारों को 30 अप्रैल 2026 तक बिना अधिभार भुगतान की छूट दी है। निगम के राजस्व विभाग ने 20,153 बड़े बकायेदारों को अंतिम नोटिस जारी कर तीन दिनों के भीतर बकाया जमा करने को कहा है। आयुक्त विश्वदीप के निर्देश पर सभी 70 वार्डों में कार्रवाई तेज कर दी गई है। तय समय सीमा के बाद भुगतान नहीं करने पर नल कनेक्शन विच्छेद, सीलबंदी और कुर्की जैसी सख्त कार्रवाई की जाएगी।
08 Apr 2026 11:11AM,by: Mahak Qureshi
गर्मी के मौसम में यात्रियों को बड़ी राहत देते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने बिलासपुर रेल मंडल के अंतर्गत पूर्व में निरस्त की गई दर्जनभर यात्री ट्रेनों की सेवाएं बहाल कर दी हैं। अकलतरा स्टेशन पर चौथी लाइन कनेक्टिविटी के लिए चल रहे नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण इन ट्रेनों को अस्थायी रूप से निरस्त और आंशिक रूप से निरस्त किया गया था। अब कार्य पूरा होने के बाद यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इन ट्रेनों को फिर से उनके निर्धारित समय के अनुसार संचालित किया जाएगा, जिससे गर्मी के सीजन में यात्रा करने वाले लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी। बिलासपुर रेल मंडल की निरस्त की गई दर्जनभर ट्रेनें फिर पटरी पर
08 Apr 2026 09:39AM,by: Mahak Qureshi
कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मोहसिना किदवई का बुधवार को निधन हो गया। उनके परिवार ने यह जानकारी दी। वह 94 वर्ष की थीं। किदवई का निधन नोएडा के मेट्रो अस्पताल में सुबह हुआ। उनके दामाद रजीउर रहमान किदवई ने बताया कि वह वृद्धावस्था संबंधी बीमारियों से पीड़ित थीं।
08 Apr 2026 07:59AM,by: Babuaa Desk
एमसीबी जिले के शिक्षा विभाग में अनुशासनहीनता के मामले में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। नशे में स्कूल आने पर प्राथमिक शाला बाला, विकासखंड मनेंद्रगढ़ में पदस्थ प्रधानपाठक पारस राम वर्मा और सहायक शिक्षक मेहीलाल सिंह को कलेक्टर ने तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है।
08 Apr 2026 07:16AM,by: Mahak Qureshi
भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) मोबाइल टैरिफ नियमों को सख्त कर रहा है, उसने पाया है कि दूरसंचार ऑपरेटर केवल वॉइस और एसएमएस वाले प्लान पर अपने पूर्व निर्देश का पालन करने में विफल रहे हैं, जिससे उपयोगकर्ताओं के लिए विकल्प सीमित हो गए हैं और मूल्य लाभ कम हो गए हैं।
08 Apr 2026 06:03AM,by: Babuaa Desk
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए), 2002 के तहत अल-फलाह चैरिटेबल ट्रस्ट और उसके प्रबंध न्यासी जवाद अहमद सिद्दीकी की 39.45 करोड़ रुपये की चल और अचल संपत्तियों को अस्थायी रूप से जब्त कर लिया है। ईडी ने अल-फलाह ट्रस्ट से जुड़ी संपत्तियों को जब्त किया
08 Apr 2026 06:03AM,by: Babuaa Desk
छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों में अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित पढ़ाई की शुरुआत होने जा रही है। शिक्षा विभाग छात्रों की पठन क्षमता, लेखन और स्मरण शक्ति को बेहतर बनाने के लिए AI एप्लीकेशन लागू करने की तैयारी में है। इस तकनीक के जरिए बच्चों के स्तर का आकलन कर उनकी कमजोरियों के अनुसार रणनीति तैयार की जाएगी।
08 Apr 2026 06:03AM,by: Mahak Qureshi
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









