टॉप न्यूज़

Generic placeholder image

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप राज्य शासन की महत्वाकांक्षी योजना नरवा विकास कार्यक्रम का असर रायगढ़ वनमण्डल के वन क्षेत्रों में अब दिखने लगा है। इस वन क्षेत्र के दिसम्बर माह में सूख जाने वाले नालों में अब अप्रैल-मई तक पानी का बहाव रहता है। वन क्षेत्रों में भू-जल स्तर बढ़ा है। वन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने कहा है कि रायगढ़ वन मण्डल के हाथी प्रभावित क्षेत्र के ग्रामों जुनवानी, बंगुरसिया, अमलीडीह, छर्राटांगर, चक्रधरपुर, सामारूमा, सराईपाली, में हाथियों के लिए पीने हेतु जल की व्यवस्था वनक्षेत्रों में ही हो जाने से गांव की ओर उनका आगमन बहुत कम हो रहा है जिससे मानव हाथी द्वंद्व में भी कमी आई है। 

09 May 2023 01:33PM,
by: Tikendra Sinha
Generic placeholder image

उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल ने उच्च शिक्षा विभाग को ‘‘प्रोजेक्ट असेसमेंट एंड एक्रेडिटेशन‘‘ में राष्ट्रीय स्तर पर स्कॉच सिल्वर अवार्ड से सम्मानित होने पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के दिशा-निर्देश में उच्च शिक्षा के स्तर को सुधारने के लिए किए गए प्रयासों के कारण छत्तीसगढ़ के उच्च शिक्षा विभाग को राष्ट्रीय स्तर पर यह अवार्ड प्रदान किया गया है। उच्च शिक्षा विभाग का यह प्रयास है कि छत्तीसगढ़ के सभी महाविद्यालयों को नैक एक्रेडिटेशन में लाया जाए, इसके लिए मिशन मोड पर कार्य किया जा रहा है। श्री पटेल ने इस उपलब्धि के लिए उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारियों को कर्मचारियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।  

09 May 2023 10:51AM,
by: Tikendra Sinha