सरकार ने रजनीश कर्नाटक को बैंक ऑफ इंडिया (बीओआई) का सीईओ और प्रबंध निदेशक नियुक्त किया है। नियुक्ति के साथ, कर्नाटक ने अतनु कुमार दास का स्थान लिया जिन्होंने इस साल जनवरी में अपना तीन साल का कार्यकाल पूरा किया। इसके अलावा, सरकार ने देबदत्त चंद को बैंक ऑफ बड़ौदा (BoB) का प्रमुख नियुक्त किया है। चंद, जो वर्तमान में बैंक ऑफ बड़ौदा के ईडी हैं, 1 जुलाई को पदभार ग्रहण करेंगे।
30 Apr 2023 04:11AM,by: Babuaa Desk
गैंगस्टर से नेता बने आनंद मोहन की रिहाई को लेकर लोक जनशक्ति पार्टी रामविला के नेता चिराग पासवान ने शनिवार को नीतीश कुमार से सवाल किया। पासवान ने कहा, "मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कहते हैं कि वह न तो किसी को फंसाते हैं और न ही किसी को बचाते हैं। उन्हें जवाब देना चाहिए कि आनंद मोहन को तब फंसाया गया था या अब बचाया जा रहा है।" नीतीश कुमार को जवाब देना चाहिए: चिराग पासवान
30 Apr 2023 04:11AM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को विश्वप्रसिद्ध सोरबोन यूनिवर्सिटी द्वारा छत्तीसगढ़ की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सीमित एवं स्थानीय संसाधनों की उपयोगिता के साथ आगे बढ़ाने की विशिष्ट पहल के लिए डॉक्टरेट की उपाधि से नवाजा गया। मुख्यमंत्री श्री बघेल आज श्री अरोबिंदो फाउंडेशन द्वारा राजधानी रायपुर स्थित होटल सायाजी में आयोजित सोरबोन यूनिवर्सिटी ऑफ पेरिस, फ्रांस के कार्यक्रम ’ग्लोबल अवार्ड्स 2023’ में शामिल हुए। इस अवसर पर इसरो के पूर्व वैज्ञानिक सुरेश कुमार, सोरबोन यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर डॉ. विवेक, श्री अरोबिंदो योग एवं नॉलेज फाउंडेशन के डायरेक्टर डॉ. समरेन्द्र घोष, डॉ. बी.के. स्थापक, डॉ. संदीप मारवाह, डॉ. विनय अग्रवाल भी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की धर्मपत्नी श्रीमती मुक्तेश्वरी बघेल एवं उनके परिवार के लोग भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए।
29 Apr 2023 12:16PM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









