कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान के मैना मित्र तथा वन विभाग के फ्रंट लाइन स्टाफ के निरंतर प्रयास से अब बस्तर पहाड़ी मैना की संख्या में वृद्धि होने से आस-पास के ग्रामों में भी उनकी मीठी बोली गूंजने लगी है। ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ के राजकीय पक्षी पहाड़ी मैना का प्राकृतिक रहवास कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान ही है। यहां लगभग एक साल से स्थानीय समुदाय के युवाओं को प्रशिक्षण देकर मैना मित्र बनाया गया है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप तथा वन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर के कुशल मार्गदर्शन में वन विभाग की पहल पर मैना मित्र पहाड़ी मैना के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए लगातार प्रयासरत है और अब उनकी मेहनत रंग ला रही है। मैना संरक्षण एवं संवर्धन को मिला बढ़ावा
28 Apr 2023 05:27AM,by: Tikendra Sinha
छत्तीसगढ़ आने वाले लोगों के लिए बहुत से आकर्षणों में सबसे बड़ा आकर्षण है, यहां की संस्कृति। तीज-त्योहारों और कला परंपराओं के साथ-साथ छत्तीसगढ़ का खान-पान भी लोगों को लुभाता है। लोगों को यहां व्यंजनों के स्वाद के साथ-साथ उनके नाम भी रोचक लगते हैं और आकर्षित करते हैं, मसलन-ठेठरी, चीला, फरा, खुर्मी आदि। इन्हीं में एक नाम बोरे-बासी का भी है। असल में बोरे और बासी दो तरह के व्यंजन हैं, लेकिन हैं एक ही। पके हुए चावल को पानी में डूबोकर यह व्यंजन तैयार किया जाता है। दही, अथान पापड़, चटनी, बिजौरी, भाजी जैसी चीजों के साथ इन्हें खाया जाता है। बोरे जब कुछ घंटा पुराना हो जाता है तो वही बासी कहलाता है। स्वाद के साथ-साथ ये व्यंजन पौष्टिक गुणों से भी भरपूर होते हैं। संस्कृति और श्रम से जुड़ा है बोरे-बासी
28 Apr 2023 05:26AM,by: Tikendra Sinha
प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज कुरूद विधानसभा भेंट-मुलाकात करेंगे। इस मौके पर वे ग्राम सेमरा बी. स्थित भेंट-मुलाकात स्थल में 82 करोड़ 39 लाख 05 हजार रूपये के 65 निर्माण कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इनमें 45 करोड़ 27 लाख 15 हजार रूपये के 31 कार्यों का लोकार्पण और 37 करोड़ 11 लाख 90 हजार रूपये के 34 कार्यों का शिलान्यास की सौगात देंगे।
28 Apr 2023 02:48AM,by: Tikendra Sinha
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात को कांग्रेस ने मोदी के गप शप श्रृंखला की 100 कड़ी पूरी होने वाली है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि हर महिने मन की बात करने वाले मोदी को सरकार चलाते 8 साल से ज्यादा हो गए 100वी कडी भी पूरी होनी वाली है। लेकिन जनता के मन की बात करने का साहस मोदी कभी नही दिखा पाए। देश के युवाओं, किसानों बेरोजगारों व्यवसायियों मजदूरों छात्रों के मन की बात करने से मोदी क्यो डर जाते है। अपने 2014 और 2019 के चुनावी वायदों पर बात करने का समय कब आएगा ?
28 Apr 2023 02:48AM,by: Tikendra Sinha
कांकेर जिले के अन्तागढ़ विकासखण्ड में नक्सलियों ने भारी मात्रा में पर्चे फेककर पुलिस द्वारा की गई गिरफ्तारी का खंडन किया l नक्सलियों द्वारा फेके पर्चे में कहा गया है कि पानीडोबीर गांव के ग्राम सभा सदस्य को नक्सली बताकर गिरफ्तार किया है जो सरासर झूठ है और पुलिस कुछ ग्रामीणों के ऊपर झूठा वारंट लगाकर पकड़ने की कोशिश कर रहे l नक्सलियों ने फेके पर्चे , पुलिस गिरफ्तारी को बताया झूठा
28 Apr 2023 02:48AM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









