झारखंड में विभिन्न छात्र संगठनों के सदस्यों ने स्थानीय निवासियों के लिए सरकारी नौकरियों में 100% आरक्षण की मांग को लेकर राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन किया। रिपोर्टों के अनुसार, राज्य भर में कई स्कूल बंद रहे, जबकि झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने निर्धारित परीक्षाओं को रद्द कर दिया।
19 Apr 2023 11:07AM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज गुढ़ियारी गोगाँव में छतीसगढ़ महतारी की आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया। लगभग 25 लाख रुपए की लागत से यहाँ छतीसगढ़ महतारी की आकर्षक प्रतिमा स्थापित की गई है। प्रतिमा के सामने पूजन- वंदन करते चार छत्तीसगढ़ी महिलाओं की प्रतिमाएँ भी स्थापित की गई हैं साथ ही आकर्षण साज सज्जा और लाइट संयोजन के लिए भी यहाँ विशेष इंतज़ाम किए गये हैं।
19 Apr 2023 11:06AM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज भेंट-मुलाकात के दौरान रायपुर के हीरापुर जरवाय में सी एंड डी प्लांट का लोकार्पण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि शहरों में निर्माण गतिविधियों में वृद्धि होने से तोड़फोड़ एवं अन्य प्रक्रियाओं से निकलने वाले निर्माण एवं विध्वंस अपशिष्ट जिसे आम बोलचाल की भाषा में मलबा कहते हैं, इनके उचित प्रबंधन के लिए सीएंडडी प्लांट का निर्माण किया गया है। यहां पर मलबों की प्रोसेसिंग कर पेवर ब्लॉक, टाइल्स, ड्रेन कवर इत्यादि का निर्माण किया जाएगा। सी एंड डी प्लांट के जरिए मलबों के उचित समायोजन से वायु की गुणवत्ता, नालों के प्रवाह में अवरोध तथा तालाबों के जल संचयन की क्षमता में कमी आने जैसी समस्याओं में कमी आएगी।
19 Apr 2023 11:06AM,by: Tikendra Sinha
राजधानी में तेजी से निर्माण कार्यों का मलबा बाहर आ रहा है और अब तक इसके डिस्पोजल की समस्या गंभीर थी। इसका प्रभावी समाधान हीरापुर-जरवाय में सी एंड डी वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट के रूप में किया गया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज रायपुर पश्चिम विधानसभा में भेंट मुलाकात के दौरान इसका अवलोकन किया। उन्होंने प्लांट के प्रबंधकों और यहां काम कर रही समूह की महिलाओं से भी चर्चा की।
19 Apr 2023 11:06AM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रवासियों को 121 करोड़ 53 लाख रूपए के विकास कार्याे की सौगात दी। इनमें 118 करोड़ 14 लाख रुपए लागत के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और तीन करोड़ 39 लाख रुपए के कार्यों का भूमिपूजन शामिल है।
19 Apr 2023 11:06AM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









