छत्तीसगढ़ के कॉलेजों में प्रवेश लेने की उम्र की सीमा समाप्त किए जाने से पढ़ने के इच्छुक लोगों को पढ़ाई का फिर से मौका मिल रहा है। राज्य सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ में उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए नए कॉलेज प्रारंभ किए जा रहे हैं। साथ ही कॉलेजों में विभिन्न विषयों के नए-नए संकाय प्रारंभ किए जा रहे हैं। राज्य के कॉलेजों में लड़कियों के प्रवेश लेने की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। यह छत्तीसगढ़ के लिए शुभ संकेत है, आने वाले दिनों में महिलाओं को सशक्त होने का मौका मिलेगा। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल और उच्च शि़क्षा मंत्री श्री उमेश पटेल की पहल पर उच्च शिक्षा के विस्तार के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। राज्य सरकार द्वारा उच्च शिक्षा के स्तर की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए नैक के द्वारा निर्धारित विभिन्न मापदण्डों के अनुरूप शैक्षणिक अधोसंरचना एवं अकादमिक स्तर की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए मिशन मोड पर नैक से संबद्धता प्राप्त करने का अभियान प्रारंभ किया गया है। वर्तमान में नैक से मूल्याकिंत कॉलेजों की संख्या 192 हो गई है। छत्तीसगढ़ के कॉलेजों में प्रवेेश लेने की उम्र का बंधन समाप्त
15 Apr 2023 12:25PM,by: Tikendra Sinha
छत्तीसगढ़ में कोरोना के बढ़ते मामले पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा "प्रदेश में कोरोना के मरीज बढ़ रहे हैं ये बड़ी चिंता की बात है। भीड़ भाड़ वाले इलाकों में जाने के लिए जो प्रोटोकॉल है, उसका पालन करना भी बेहद जरूरी है। नहीं तो कोरोना और भी तेजी से फैल सकता है।" कोरोना के बढ़ते हुए आंकड़ों पर मुख्यमंत्री ने जताई चिंता
15 Apr 2023 12:25PM,by: Tikendra Sinha
गैंगस्टर से राजनेता बने अतीक अहमद के करीबी असद कालिया को उत्तर प्रदेश पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस कई हफ्तों से असद कालिया की तलाश में थी और उसके ठिकाने के लिए 25,000 रुपये का इनाम भी घोषित किया था। अतीक अहमद फिलहाल पुलिस हिरासत में है और उमेश पाल की हत्या के मामले में उससे पूछताछ की जा रही है। यूपी पुलिस ने अतीक अहमद के करीबी असद कालिया को गिरफ्तार किया
15 Apr 2023 11:11AM,by: Babuaa Desk
राजस्थान हाई कोर्ट ने धार्मिक भावनाओं को आहत करने के मामले में बाबा रामदेव की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है l प्राथमिकी रद्द करने की उनकी याचिका पर सुनवाई करते हुए अदालत ने उन्हें 20 मई तक पूछताछ के लिए पेश होने का निर्देश दिया है। फरवरी में दायर शिकायत में रामदेव पर बाड़मेर में एक धार्मिक कार्यक्रम में इस्लाम और ईसाई धर्म के बारे में अपमानजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाया गया था। राजस्थान हाईकोर्ट ने रामदेव की गिरफ्तारी पर लगाई रोक
15 Apr 2023 11:11AM,by: Babuaa Desk
पीएचई मंत्री रूद्र कुमार गुरू का खून में इंफेक्शन की शिकायत के चलते रायपुर के अस्पताल में इलाज चल रहा था । जिसके बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए आज स्टेट प्लेन से हैदराबाद भेजा गया । मंत्री की तबीयत के मद्देनजर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत ने उनकी स्वास्थ्य की जानकारी ली। कैबिनेट मंत्री गुरू रुद्र कुमार अस्पाताल में भर्ती
15 Apr 2023 09:04AM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









