केंद्रीय जल शक्ति एवं रोजगार कल्याण राज्य मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल आज रायपुर पहुंचे। रायपुर में केंद्रीय मंत्री रेलवे कॉलोनी में रोजगार मेले शामिल होंगे , एवं RSS कार्यालय जागृति मंडल भी जाएंगे। साथ ही साथ केंद्रीय राज्य मंत्री बीजेपी नेताओं के साथ मीटिंग में ढेर सारे मुद्दों पर चर्चा करेंगे।
13 Apr 2023 04:37AM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज दोपहर 1.35 बजे बस्तर संभाग के मुख्यालय जगदलपुर के लालबाग मैदान में आयोजित ‘भरोसे का सम्मेलन‘ में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री नई दिल्ली से पूर्वान्ह 11 बजे विमान द्वारा रवाना होकर दोपहर 1 बजे जगदलपुर के मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट पहुंचेंगे। श्री बघेल दोपहर 1.35 बजे जगदलपुर के लालबाग मैदान पहुंचकर भरोसे का सम्मेलन में शामिल होंगे। सम्मेलन में वे ‘मुख्यमंत्री आदिवासी परब सम्मान निधि योजना‘ का शुभारंभ करेंगे। सम्मेलन के बाद मुख्यमंत्री श्री बघेल जगदलपुर से 3.05 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर शाम 4.25 बजे रायपुर लौट आएंगे।
13 Apr 2023 04:03AM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज बिलासपुर जिले के अकलतरी गांव पहुंचकर समाजसेवी स्वर्गीय ओमप्रकाश शर्मा के तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने स्वर्गीय ओमप्रकाश शर्मा के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और परिवारजनों को सांत्वना दी। ओमप्रकाश शर्मा का विगत 31 मार्च को निधन हो गया था। वे मुख्यमंत्री के सलाहकार प्रदीप शर्मा के दादा थे।
13 Apr 2023 04:03AM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज जिला पंचायत दुर्ग की अध्यक्ष स्वर्गीय श्रीमती शालिनी यादव के गृह ग्राम बोरई पहुंचे। जहां उन्होंने शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी। मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि स्वर्गीय शालिनी यादव का स्वभाव उनके नाम के अनुरूप ही शालीन और सरल था, वे मृदुभाषी भी थीं। उनका निधन हम सबके लिए एक अपूरणीय क्षति है।
13 Apr 2023 04:03AM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









