टॉप न्यूज़

Generic placeholder image

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जैन धर्म के 24 वें तीर्थंकर महावीर स्वामी की जयंती के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा है कि है कि महावीर स्वामी ने समाज को सत्य, अहिंसा, प्रेम और करूणा का संदेश दिया। उन्होंने बाहरी स्वच्छता के साथ आंतरिक शुद्धता पर बल दिया। उन्होंनेे अहिंसा को सभी धर्माे से सर्वाेपरि बताया और लोगों को ‘जियो और जीने दो’ की सीख दी। उनके सिद्धांत और उपदेश आज भी प्रासंगिक हैं। महावीर स्वामी जी के दिखाए रास्ते पर चलकर और दीन-दुखियों की सेवा कर सभी एक खुशहाल समाज के निर्माण कर सकते हैं। मुख्यमंत्री ने महावीर जयंती की दी शुभकामनाएं

04 Apr 2023 01:20AM,
by: Tikendra Sinha