कांकेर जिले के ग्राम करप पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज 12 दिव्यांगों को व्हीलचेयर, ट्राई साइकिल और श्रवण यंत्र प्रदाय किया। इस दौरान चिरायु योजना से लाभान्वित हुए बच्चों ने मुख्यमंत्री श्री बघेल को गुलाब का फूल भेंटकर धन्यवाद दिया। मुख्यमंत्री ने भी बच्चों के स्वस्थ जीवन के लिए शुभकामनाएं दी। चिरायु योजना के माध्यम से 4 बच्चों को जन्मजात हृदय रोग तथा 01 बच्चे को मोतियाबिंद की बीमारी से निजात मिली है।
19 Mar 2023 01:45PM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज कांकेर जिले के नरहरपुर विकासखण्ड के ग्राम करप में आयोजित कोसरिया मरार (पटेल) समाज के महासम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि राजीव गांधी किसान न्याय योजना की चौथी किश्त की राशि 25 मार्च तक किसानों के खाते में पहुंच जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांकेर जिले में विकास कार्य निरंतर जारी है, स्कूल-कॉलेज खुल रहे हैं। मेडिकल कॉलेज की सुविधा के साथ हाट-बाजार में ग्रामीणों को निःशुल्क इलाज मिल रहा है। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में कांकेर जिले के विकास के लिए 143.92 करोड़ रूपये की लागत के 95 विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया।
19 Mar 2023 12:59PM,by: Tikendra Sinha
कांकेर जिले के तेढ़ाईकोंदल की आशालता ने मुख्यमंत्री से कहा कि मुझे 11 हजार रुपये की नौकरी मिली है और मैं परिवार की पहली सदस्य हूँ, जिसे नौकरी मिली है, मैं अब जयपुर जाकर नौकरी करूंगी। मुख्यमंत्री ने आशा लता के आत्मविश्वास की सराहना करते हुए नियुक्ति पत्र सौंपा और शुभकामनाएं दी। दरअसल आज कांकेर प्रवास के दौरान ग्राम करप पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के अंतर्गत प्रशिक्षण प्राप्त 15 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपा, जिन्हें अब विभिन्न संस्थानों में रोजगार मिल गया है। मुख्यमंत्री ने आशा लता के साथ ही सभी युवाओं का उत्साहवर्धन किया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। मुख्य मंच से अपने संबोधन में भी मुख्यमंत्री श्री बघेल ने आशा लता का जिक्र करते हुए कहा कि आदिवासी अंचल की इस बेटी ने मुझे उत्साह से बताया कि उसे 11 हज़ार रुपये की नौकरी मिली है। वास्तव में हम सब के लिए यह अत्यंत गौरव और खुशी की बात है कि हमारी बेटियां आगे बढ़ रही है। कांकेर के तेढ़ाईकोंदल की बेटी आशा लता जयपुर में करेगी नौकरी
19 Mar 2023 12:59PM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज कांकेर जिले के ग्राम बाबू दबेना पहुंचकर कांकेर लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद स्वर्गीय सोहन पोटाई के दशगात्र कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय सोहन पोटाई के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर उन्होंने स्वर्गीय श्री पोटाई के शोकाकुल परिवारजनों से भेंट कर शोक संवेदना प्रकट की और उन्हें सांत्वना दी। मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय श्री सोहन पोटाई के साथ बिताए पलों को याद करते हुए कहा कि सोहन पोटाई आदिवासियों के बड़े नेता थे, वे आदिवासियों के अधिकार के लिए पूरे जीवनभर लड़ते रहे। उन्होंने चार बार लोकसभा में कांकेर क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया। मुख्यमंत्री ने सांसद श्री पोटाई के निधन को समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताया।
19 Mar 2023 11:44AM,by: Tikendra Sinha
पंजाब पुलिस ने कहा कि वारिस पंजाब डी प्रमुख अमृतपाल सिंह को पकड़ने के लिए पीछा करने में कोई चूक नहीं हुई। जालंधर के पुलिस आयुक्त कुलदीप सिंह चहल ने कहा कि वह वाहनों को बदलकर पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहा । पुलिस ने उन वाहनों में से एक को जब्त कर लिया है, जिससे सिंह फरार होता था।
19 Mar 2023 11:25AM,by: Babuaa Desk
भगोड़े 'वारिस पंजाब दे' के प्रमुख अमृतपाल सिंह के कथित करीबी और फाइनेंसर दलजीत सिंह कलसी को गिरफ्तार कर लिया गया। गुरुग्राम से कलसी की गिरफ्तारी का सीसीटीवी फुटेज भी जारी किया गया है। इस बीच, अमृतपाल सिंह अभी भी फरार है और पुलिस का कहना है कि उन्होंने उसे पकड़ने के लिए तलाश अभियान शुरू कर दिया है। अमृतपाल सिंह के सहयोगी दलजीत कलसी गुरुग्राम में गिरफ्तार
19 Mar 2023 11:25AM,by: Babuaa Desk
पश्चिम बंगाल काउंसिल ऑफ हायर सेकेंडरी एजुकेशन के कक्षा 12 लाइफ साइंस बोर्ड परीक्षा के दो पन्नों की कथित तस्वीरें परीक्षा शुरू होने के 2.5 घंटे बादव्हाट्सएप पर दिखाई दीं। परिषद ने इसे शरारत का कार्य बताया। परिषद के अध्यक्ष चिरंजीब भट्टाचार्य ने कहा कि परीक्षा शुरू होने के 2.5 घंटे बाद अगर प्रश्नपत्र की तस्वीरें प्रसारित की जाती हैं तो इसमें कौन सी बड़ी बात है।
19 Mar 2023 10:57AM,by: Babuaa Desk
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









