लोक निर्माण, गृह, जेल, धार्मिक न्यास, धर्मस्व और पर्यटन मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू के विभागों के लिए वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए सदन में प्रस्तुत लगभग 12,915 करोड़ रूपए की अनुदान मांगे सर्वसम्मति से पारित कर दी गई है। अनुदान मांगों पर विधानसभा के 15 सदस्यों ने चर्चा में भाग लिया। पारित अनुदान मांगों में लोक निर्माण कार्य विभाग अंतर्गत सड़के और पुल के लिए 3,584 करोड़ 9 लाख 4 हजार रूपए, भवन हेतु 1,549 करोड़ 93 लाख 50 हजार रूपए, विदेशों से सहायता प्राप्त परियोजनाओं के लिए 836 करोड़ 75 लाख 88 हजार रूपए, पुलिस विभाग के लिए 6401 करोड़ 68 लाख 84 हजार रूपए, गृह विभाग से संबंधित अन्य व्यय के लिए 116 करोड़ 42 लाख 56 हजार रूपए, जेल विभाग के लिए 220 करोड़ 80 लाख 36 हजार रूपए, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग के लिए 45 करोड़ 08 लाख रूपए और पर्यटन विभाग के लिए 159 करोड़ 40 लाख 50 हजार रूपए शामिल है। पांच रेंज मुख्यालयों में खुलेंगे साइबर थाने
16 Mar 2023 02:39AM,by: Babuaa Desk
प्रदेश के गृहमंत्री श्री ताम्रध्वज साहू ने विधानसभा में जानकारी दी है कि अब बड़े अपराधों में इस्तेमाल किए जाने वाले नारको टेस्ट के लिए देश के बड़े राज्यों में नंबर नहीं लगाना पड़ेगा।नारको टेस्ट के लिए छत्तीसगढ़ अब आत्म निर्भर बन गया है। राज्य सरकार ने नारको टेस्ट के लिए जरूरी औपचारिकताएं पूरी कर ली है और रायपुर एम्स के साथ मिलकर इसके लिए जरूरी मशीनें भी मंगा ली गयी हैं ।
16 Mar 2023 02:38AM,by: Babuaa Desk
दिल्ली सरकार ने पुरानी एक्साइज पॉलिसी को छह महीने के लिए बढ़ा दिया है। सरकार ने अधिकारियों से जल्द नई नीति तैयार करने को भी कहा है। पुरानी नीति के अनुसार, पांच शुष्क दिन होंगे- महावीर जयंती (4 अप्रैल), गुड फ्राइडे (7 अप्रैल), ईद अल-फितर (21 अप्रैल), बुद्ध पूर्णिमा (5 मई) और ईद अल-अधा (28 जून)। ).
15 Mar 2023 10:35AM,by: Babuaa Desk
बीआरएस नेता और तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की बेटी के कविता ने दिल्ली एक्साइज पॉलिसी मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समन के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। "क्या एक महिला को ईडी के कार्यालय में बुलाया जा सकता है? ... [यह] पूरी तरह से कानून के खिलाफ है," कविता के वकील ने कहा। कविता की याचिका को 24 मार्च को सुनवाई के लिए स्वीकार कर लिया गया है। के कविता ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया
15 Mar 2023 10:25AM,by: Babuaa Desk
उत्तर प्रदेश के रामपुर जिला प्रशासन ने समाजवादी पार्टी नेता आजम खान के ट्रस्ट जौहर शोध संस्थान द्वारा चलाए जा रहे रामपुर पब्लिक स्कूल की लीज रद्द होने के कारण परिसर स्कूल को सील कर दिया। स्कूल के प्रिंसिपल ने अधिकारियो को बतया की स्कूल में परीक्षाएँ चल रही हैं,प्रिंसिपल ने सवाल किया कि ये परीक्षाएँ अब कहाँ होंगी?
15 Mar 2023 08:12AM, by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य








