महाधिवेशन में शामिल होने रायपुर आ रहे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पवन खेड़ा को इंडिगो ने अपनी फ्लाइट 6c 204 से उनके नाम पर FIR दर्ज होने के कारण उतार दिया। कंपनी के इस फैसले के विरोध में खेड़ा के साथ फ्लाइट में मौजूद दूसरे कोंग्रेसी नेता भी भाजपा के खिलाफ नारे लगते हुए फ्लाइट से निचे उतार गए । इंडिगो की फ्लाइट से उतारे गए पवन खेड़ा
23 Feb 2023 07:10AM, by: Tikendra Sinha
सीबीआई ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश न्यायमूर्ति एसएन शुक्ला और उनकी पत्नी सुचिता तिवारी पर भ्रष्टाचार के एक मामले में कथित संलिप्तता के लिए मामला दर्ज किया है। सीबीआई ने दावा किया है कि न्यायमूर्ति शुक्ला ने 2014-19 के बीच एचसी के न्यायाधीश के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान अपनी आय के ज्ञात स्रोत से 2.45 करोड़ रुपये की संपत्ति अर्जित की।
23 Feb 2023 05:50AM,by: Babuaa Desk
राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी ‘नरवा विकास योजना’ के सफल क्रियान्वयन से वनांचल की तस्वीर ही बदल गई है। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में नरवा विकास कार्यक्रम के तहत कैम्पा मद अंतर्गत वनांचल स्थित नालों में काफी तादाद मेें भू-जल संरक्षण संबंधी कार्यो का तेजी से क्रियान्वयन जारी है। इससे वन क्षेत्रों के भू-जल स्तर में काफी सुधार दिखाई देने लगा है और वनवासियों सहित क्षेत्रवासियों को पेयजल, सिंचाई तथा निस्तारी आदि सुविधाओं का भरपूर लाभ मिलने लगा है। साथ ही साथ इससे वन संरक्षण तथा संवर्धन के कार्यों को भी बढ़ावा मिला है। राज्य में इसके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग को ’स्कॉच अवार्ड’ के पर्यावरण श्रेणी के लिए स्वर्ण पुरस्कार भी मिल चुका है। नरवा विकास: बढ़ रहा वनांचल मे भू-जल स्तर
23 Feb 2023 05:50AM,by: Tikendra Sinha
सरकार ने राजेश राय को राज्य के स्वामित्व वाली फर्म इंडियन टेलीफोन इंडस्ट्रीज (ITI) लिमिटेड के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक (CMD) के रूप में नामित किया है। राय ने 21 फरवरी, 2023 को अपना पद ग्रहण किया और 5 साल के कार्यकाल के लिए इस पद पर बने रहेंगे। , आईटीआई ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा। राय ने विपणन निदेशक राकेश चंद्र तिवारी का स्थान लिया, जो सीएमडी के रूप में सेवारत थे।
23 Feb 2023 01:09AM,by: Babuaa Desk
इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र, सरकंडा, बिलासपुर में 14 एवं 15 मार्च, 2023 को ‘‘मसाला एवं सगंध फसलें-छत्तीसगढ़ में संभावनाएं एवं क्षमताएं’’ विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। इस राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर द्वारा सुपारी एवं मसाला अनुसंधान संस्थान, कालीकट, केरल, राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड), रायपुर, उद्यानिकी एवं प्रक्षेत्र वानिकी निदेशालय, रायपुर तथा छत्तीसगढ़ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद, रायपुर के सहयोग से किया जा रहा है।
22 Feb 2023 01:39PM,by: Tikendra Sinha
मोरबी जिले में मच्छु नदी पर बना हैंगिंग ब्रिज 30 अक्टूबर को टूट गया था , ब्रिज के टूटने से 135 लोगों की मौत हुई थी | आज गुजरात हाई कोर्ट ने पुल की मरम्मत करने वाले ओरेवा कंपनी को मोरबी ब्रिज हादसे में पीड़ित परिवारों को 10-10 लाख रुपये और घायलों को 2-2 लाख रुपये का मुआवजा देने का आदेश दिया है | मोरबी ब्रिज हादसे में पीड़ित परिवारों को को मिलेगा मुआवजा
22 Feb 2023 12:24PM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य






