मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए प्रारंभ किए गए महात्मा गांधी रूरल इंडस्ट्रियल पार्क के माॅडल को और अधिक मजबूत बनाने के लिए आज राज्य योजना आयोग के महात्मा गाँधी सभा कक्ष में शासन की रीपा योजना के अंतर्गत विभिन्न इंडस्ट्रीज एवं कॉर्पोरेट स्टेकहोल्डर के साथ कार्यशाला आयोजित की गई। इस कार्यशाला में रीपा माॅडल को और अधिक मजबूत बनाने के लिए रूरल इंडस्ट्रियल पार्क में प्रायवेट सेक्टर्स की भागीदारी पर जोर दिया गया। कार्यशाला में ग्रामीण कृषि और गैर कृषि क्षेत्र से संबंधित 30 से अधिक निजी क्षेत्र की संस्थाओं ने शिरकत की।
16 Feb 2023 01:04AM,by: Tikendra Sinha
प्रदेश में छत्तीसगढ़ मिलेट कार्निवाल का आयोजन होने जा रहा है। भारत के नामी गिरामी शेफ मिलेट के नए-नए व्यंजन बनाना सिखाएंगे और इसे मेहमानों को परोसेंगे। यह कार्निवाल राजधानी रायपुर में 17 से 19 फरवरी को आयोजित की जा रही है। कार्निवाल का आयोजन छत्तीसगढ़ राज्य लघुवनोपज संघ और आईआईएमआर हैदराबाद के संयुक्त तत्वाधान में स्थानीय सुभाष स्टेडियम में होगा। इस अनूठे कार्निवाल में विशेष रूप से मिलेट फूड कोर्ट होगा, जहां आम नागरिक मिलेट के स्वादिष्ट व्यंजनों का स्वाद ले सकेंगे। राजधानी में छत्तीसगढ़ मिलेट कार्निवाल
16 Feb 2023 01:04AM,by: Tikendra Sinha
प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन और इको इंडिया द्वारा 15-16 फरवरी को दो दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया है। राजधानी रायपुर के एक निजी होटल में आज इसकी शुरूआत हुई। प्रशिक्षण में क्षमता निर्माण के माध्यम से स्वास्थ्य प्रणाली को मजबूती प्रदान करने स्वास्थ्य विभाग और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अधिकारियों-कर्मचारियों को जानकारी दी जा रही है। प्रशिक्षण के शुभारंभ के दौरान आज राज्य स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण संस्थान (SIHFW) की संचालक डॉ. अल्का गुप्ता, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के संयुक्त संचालक डॉ. सुरेंद्र पामभोई, श्रीमती रत्ना अजगले, बाल स्वास्थ्य के उप संचालक डॉ. वी.आर. भगत तथा स्वास्थ्य विभाग एवं इको इंडिया के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।
16 Feb 2023 01:04AM,by: Tikendra Sinha
असम सरकार के एक विज्ञापन में दावा किया गया था कि छठा ज्योतिर्लिंग माना जाने वाला भीमाशंकर मंदिर असम के कामरूप में है, जिसके बाद महाराष्ट्र में विवाद खड़ा हो गया। एनसीपी की सुप्रिया सुले ने कहा, "क्या बीजेपी नेताओं ने महाराष्ट्र के हिस्से के लिए कुछ भी नहीं रखने का फैसला किया है? पहले महाराष्ट्र के उद्योग और रोजगार का हिस्सा चोरी हो गया था और अब हमारी सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत चोरी होने वाली है।" असम के छठे ज्योतिर्लिंग दावे पर महाराष्ट्र की आपत्ति
15 Feb 2023 01:45PM,by: Babuaa Desk
देश-दुनिया से अनभिज्ञ रह रहे अबूझमाड़वासी अब राज्य शासन की योजनाओं का लाभ उठाने लगे हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर अबूझमाड़ क्षेत्र में राजस्व सर्वे का कार्य तेजी से किया जा रहा है। इस सर्वे से अबुझमाड़ अंचल के किसानों और ग्रामीणों को नई-नई योजनाओं का लाभ मिलना भी शुरू हो गया है। अबूझमाड़िया किसान न केवल अपना धान समर्थन मूल्य पर बेच रहे हैं। बल्कि उन्हें राशन, बिजली, पेयजल, पेंशन सहित सभी मुलभूत सुविधाएं बेहतर ढंग से मिल रही हैं। अबूझमाड़ के किसानों को बिचौलियों से मिली मुक्ति
15 Feb 2023 01:43PM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बुधवार को राज्य के नागरिकों को एक हजार करोड़ रूपये के विकास कार्यों की महत्वपूर्ण सौगात दी । मुख्यमंत्री ने नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के गौरव समागम-2023 में शामिल होते हुये कहा कि हमारी सरकार में नागरिकों को घर बैठे ही सुविधाएं मिल रहीं है । इसके साथ ही सभी नगरीय निकायों ने नागरिक सुविधाओं को बेहतर किया है । उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने राशनकार्ड बनाने में सुधार किया है । आज सभी का राशनकार्ड आसानी से बन जाता है । पहले भवन अनुज्ञा लेने में बहुत मुश्किल होती थी लेकिन अब इसका सरलीकरण किया गया है। मुख्यमंत्री मितान योजना के तहत घर बैठे ही 15 प्रकार की सेवाएं मिल रही हैं ।
15 Feb 2023 01:43PM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य








