देहरादून के कांग्रेस मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन कर रहे एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुंदन का एक गुट ने विरोध शुरू कर दिया थोड़ी देर में मामला बढ़ गया और एनएसयूआई के दो गुटों में मारपीट शुरू हो गई मौके पर पुलिस ने पहुंचकर मामला शांत कराया। धारा 144 के उलंघन में चार नामजद और 50-60 अन्य के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। देहरादून : एनएसयूआई के दो गुटों में आपस में भिड़ंत
13 Feb 2023 01:00PM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अविभाजित मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री पंडित श्यामाचरण शुक्ल की 14 फरवरी को पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया है। मुख्यमंत्री ने पंडित श्यामाचरण शुक्ल को याद करते हुए कहा है कि सहज एवं सरल व्यक्तित्व के धनी पंडित श्यामाचरण जी को एक कर्मठ राजनेता के रूप में जाना जाता है। उन्होंने पूरा जीवन आम जनता की सेवा में बिताया। किशोरावस्था में ही वे स्वतंत्रता संग्राम से सक्रिय रूप से जुड़ गए थे। बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ सहित समूचे मध्यप्रदेश की प्रगति के लिए पंडित श्यामाचरण जी के योगदान को सदैव याद किया जाएगा।
13 Feb 2023 12:20PM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज प्रदेश के प्रथम वित्त मंत्री, कोरिया कुमार के नाम से विख्यात स्वर्गीय डॉ रामचंद्र सिंहदेव की जयंती अवसर पर कोरिया जिला के मुख्यालय बैकुंठपुर के घड़ी चैक में उनकी प्रतिमा का अनावरण किया। आज यह चैक कोरिया कुमार को समर्पित किया गया। मुख्यमंत्री ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
13 Feb 2023 12:20PM,by: Tikendra Sinha
छत्तीसगढ़ के ग्रामीण अंचलों विशेषकर पहाड़ी और दुर्गम इलाकों में स्वास्थ्य सुविधाएं तेजी से पहुंच रही है। स्वास्थ्य विभाग का अमला हाट बाजार क्लीनिक के माध्यम से बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करा रहे हैं। राज्य के ग्रामीण अंचलों में एक लाख 44 हजार 962 हाट बाजार क्लीनिक का आयोजन किया जा चुका है। इन आयोजनों में 82 लाख से अधिक मरीजों को सीधा फायदा मिला है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा हाट बाजारों में आयोजित किए जा रहे क्लीनिकों में लोगों को उपचार के साथ-साथ निःशुल्क दवाईयां और पैथोलाॅजी की सुविधाएं मिल रही है। योजना के अंतर्गत राज्य में 429 डेडिकेटेड ब्राडिंग वाहन तथा चिकित्सा दलों के माध्यम से दूरस्थ अंचलों में लोगों का इलाज किया जा रहा है। हाट बाजार क्लीनिक से मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं
13 Feb 2023 08:33AM,by: Tikendra Sinha
कुछ सालों पहले शायद ही किसी ने कल्पना की होगी कि गोबर भी किसी का जीवन बदल सकता है। लेकिन छत्तीगढ़ में गोधन न्याय योजना के लागू होते ही कई लोगों के जीवन में सुखद परिवर्तन देखने को मिल रहा है। यहां गौठान समितियां आर्थिक रूप से सशक्त तो बन ही रही हैं, बल्कि आम ग्रामीणों और गोधन की सेवा से जुड़े चरवाहों के जीवन में भी सकारात्मक बदलाव आया है। गोबर से कण्डे बनाने तक सीमित रहने वाले चरवाहों के भाग्य भी इस योजना से खुलने लगे हैं। धमतरी जिले के ग्राम पोटियाडीह के 61 वषÊय चरवाहे मोहित ने गोबर बेचकर जमा की राशि से अपने जमीन खरीदने के सपने को पूरा कर लिया। चरवाहे मोहित ने गोबर बेचकर जमीन खरीदने का सपना किया पूरा
13 Feb 2023 07:52AM,by: Tikendra Sinha
झारखंड कांग्रेस ने अनुशासन समिति के सिफारिश पर कथित तौर से पार्टी विरोधी गतिविधियों और राज्य पार्टी इकाई में वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ झूठे बयान देने के कारण राज्य के महासचिव आलोक दुबे और डॉ. राजेश गुप्ता सहित अपने चार प्रमुख नेताओं को छह साल के लिए निलंबित कर दिया।
13 Feb 2023 07:35AM,by: Tikendra Sinha
दिवंगत गायक सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने पंजाब में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर सवाल उठाए। उन्होंने सवाल किया, ''अगर पंजाब में कानून-व्यवस्था की स्थिति इतनी अच्छी है तो सीएम भगवंत मान ने अपनी पत्नी की सुरक्षा में 40 गनमैन क्यों तैनात किए हैं?'' गौरतलब है कि सिद्धू मूसेवाला की मई 2022 में पंजाब के मनसा जिले में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
13 Feb 2023 06:58AM,by: Babuaa Desk
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य








