मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने प्रदेशव्यापी भेंट-मुलाकात अभियान के तहत आज अभनपुर विधानसभा अंतर्गत ग्राम खोरपा पहुंचे। मुख्यमंत्री ग्राम खोरपा में अपने भेंट मुलाकात कार्यक्रम के पहले श्री जयराम साहू के आतिथ्य में भोजन के लिए पहुंचे। मुख्यमंत्री का जयराम साहू के परिवारजनों ने घर के मुख्य द्वार पर तिलक-आरती किया और पुष्प-गुच्छ तथा गमछा भेंटकर उनका आत्मीय स्वागत किया।इस अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ अभनपुर विधायक धनेंद्र साहू उपस्थित थे।
11 Feb 2023 11:36AM,by: Tikendra Sinha
अभनपुर विधानसभा में भेंट मुलाकात कार्यक्रम के पहले भूपेश बघेल ने आज चंपारण स्थित जगतगुरु श्रीमद वल्लभाचार्य जी और चम्पेश्वर महादेवजी का दर्शन कर प्रदेशवासियों के लिए सुख,शांति तथा समृद्धि का आशीर्वाद मांगा। इस अवसर पर अभनपुर विधायक धनेंद्र साहू,पूर्व विधायक एवं गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष महंत श्याम सुंदर दास और जिला पंचायत अध्यक्ष डोमेश्वरी वर्मा भी साथ थे।
11 Feb 2023 08:25AM,by: Tikendra Sinha
रैपर एकेए, जिनका असली नाम कीरनान जेरीड फोर्ब्स था, की दक्षिण अफ्रीका के डरबन में 35 साल की उम्र में गोली मारकर हत्या कर दी गई है। AKA और एक अन्य व्यक्ति एक रेस्तरां के बाहर खड़े थे जब दो कारें उनके पास से गुजरीं और यात्रियों ने कई गोलियां चलाईं। यह घटना एक क्लब में उनके प्रदर्शन से कुछ घंटे पहले हुई थी। रैपर एकेए की दक्षिण अफ्रीका में गोली मारकर हत्या
11 Feb 2023 07:03AM,by: Babuaa Desk
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज भारतीय पुलिस सेवा के प्रोबेशनरों की पासिंग आउट परेड को संबोधित करते हुए कहा "आठ साल बाद, सरकार काफी हद तक जम्मू-कश्मीर में आतंकी घटनाओं और वामपंथी उग्रवाद को नियंत्रित करने में सफल रही , हाल ही में इस्लामी गठबन्धन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया पर प्रतिबंध लगाकर हमने दुनिया के सामने एक सफल उदाहरण पेश किया,इससे पता चलता है कि लोकतंत्र के प्रति हमारी प्रतिबद्धता कितनी मजबूत हुई है।'
11 Feb 2023 07:02AM, by: Tikendra Sinha
भाजपा राष्ट्रिय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा आज बस्तर में एकदिवसीय प्रवास पर है , आज नड्डा जगदलपुर के लालबाग मैदान में जनसभा सम्बोधित करेंगे , सभा के बाद नड्डा नारायणपुर के लिए रवाना होंगे नारायणपुर में नक्सली हमले में मारे गए भाजपा जिला अध्यक्ष को नड्डा श्रद्धांजलि देंगे।
नारायणपुर : भाजपा जिला अध्यक्ष को श्रद्धांजलि देंगे नड्डा
11 Feb 2023 06:28AM, by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य








