मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर लामनी स्थित पक्षी विहार के लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होने के उपरांत कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान के अंतर्गत काफी टेबल बुक और कैलेण्डर का विमोचन किया और अपनी शुभकामनाएं दी। सम्पूर्ण बस्तर क्षेत्र के अंतर्गत मध्य भारत में जैव विविधता पायी जाती है। काफी टेबल बुक जनमानस में प्रचार-प्रसार करने के लिए तैयार की गई है। वन विभाग द्वारा लगातार ईकोटूरिज्म को बढ़ावा देने लगातार प्रयास किया जा रहा है। बस्तर में प्रकृति भी है और संस्कृति भी है। इसको संरक्षित करने यह काफीटेबल बुक उपयोगी साबित होगी। वन विभाग द्वारा होम स्टे के भी प्रयास किए जा रहे हैं।
25 Jan 2023 02:48PM,by: Babuaa Desk
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने दो दिवसीय बस्तर प्रवास के पहले दिन गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आज जगदलपुर शहर के निकटवर्ती लामनी पक्षी विहार का लोकार्पण किया। लगभग 02 करोड़ 46 लाख 30 हजार रूपए की लागत से पक्षी विहार का निर्माण किया गया है। जिसमें 450 प्रकार के प्रजातियों के पक्षियों का बसेरा होगा। बन जाने के बाद सबसे बड़ी एवेयरी होगी। प्रदेश के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, एनएमडीसी एवं एससीए द्वारा जैव विविधता संरक्षण विकास एवं प्रशिक्षण केंद्र बर्ड एवेरी (चिड़िया घर) द्वारा इसका निर्माण किया गया है। विशिष्ट अतिथि के रूप में लोकसभा सांसद श्री दीपक बैज, राज्यसभा सांसद श्रीमती फुलोदेवी नेताम, संसदीय सचिव श्री रेखचंद जैन, छत्तीसगढ़ राज्य हस्तशिल्प विकास बोर्ड अध्यक्ष एवं विधायक श्री चंदन कश्यप, विधायक चित्रकोट श्री राजमन बेंजाम, इंद्रावती बेसिन विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री राजीव शर्मा, छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (क्रेडा) के अध्यक्ष श्री मिथिलेश स्वर्णकार, छत्तीसगढ़ राज्य मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष एमआर निषाद, छत्तीसगढ़ कृषक कल्याण बोर्ड अध्यक्ष सदस्य श्री जानकी राम सेठिया, अध्यक्ष जनपद पंचायत जगदलपुर श्रीमती अनिता पोयाम, कलेक्टर श्री चंदन कुमार, डीएफओ श्री डी.पी साहू, संचालक कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान श्री धम्मशील गणवीर सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। लामनी पक्षी विहार का मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण
25 Jan 2023 02:48PM,by: Babuaa Desk
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने डोंगा घाट में बायोगैस से संचालित किए जाने वाले विद्युत उत्पादन केन्द्र का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने विद्युत उत्पादन केन्द्र की स्थापना के लिए उपयोग किए गए तकनीक के संबंध में भी विस्ता से जानकारी ली। भाभा आण्विक अनुसंधान केन्द्र मुंबई द्वारा तैयार किए जा रहे विद्युत उत्पादन केन्द्र में प्रतिदिन लगभग 500 किलो गोबर की आवश्यकता होती है, जिससे लगभग 10 किलोवाट विद्युत का उत्पादन किया जा सकता है। इससे 40 घरों को रोशन करने योग्य विद्युत का उत्पादन होगा। विद्युत उत्पादन के लिए उपयोग किए गए गोबर का उपयोग पुनः खाद के तौर पर किया जा सकेगा। इसकी क्षमता बढ़ाकर अतिरिक्त बिजली को ग्रिड सिस्टम के माध्यम से विद्युत कंपनी को बेचा जा सकता है। मुख्यमंत्री ने जगदलपुर नगर निगम द्वारा स्थापित इस विद्युत संयंत्र की प्रशंसा करते हुए प्रदेश के अन्य स्थानों में भी विद्युत उत्पादन संयंत्र स्थापित करने की मंशा व्यक्त की।
25 Jan 2023 02:48PM,by: Babuaa Desk
गणतंत्र दिवस के अवसर पर 26 जनवरी को प्रदेश की दो बहादुर बेटियों महासमुुंद जिले की कुमारी छाया विश्वकर्मा और कांकेर जिले की कुमारी जम्बाबत्ती भुआर्य को सम्मानित किया जाएगा। राजधानी रायपुर में आयोजित मुख्य समारोह में राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके दोनों बच्चियों को सम्मानित करेंगी। इन बच्चियों ने अपनी जान की परवाह किये बगैर साहस का परिचय देते हुए अपनी सूझबूझ से दूसरों की जान बचाई है। बच्चों को पुरस्कार में नगद राशि, प्रशस्ति पत्र और मेडल प्रदान किया जाएगा।
25 Jan 2023 01:32PM,by: Babuaa Desk
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को बसंत पंचमी और सरस्वती पूजा की बधाई दी है। श्री बघेल ने अपने बधाई संदेश में कहा है कि बसंत पंचमी के दिन हम विद्या, कला और संगीत की देवी मां सरस्वती की आराधना करते हैं। यह ऋतु परिवर्तन का भी दिन है। इस दिन से ऋतुराज बसंत का आगमन होता है, इस समय प्रकृति अपना सर्वोच्च निखार लिए होती है इसलिए बसंत पंचमी को हरियाली और फसल के त्यौहार के रूप में भी मनाते हैं। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इस अवसर पर कामना की है कि बसंत पंचमी का पर्व सभी के जीवन में नई उमंग, ऊर्जा और उत्साह लेकर आए।
25 Jan 2023 01:32PM,by: Babuaa Desk
छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड द्वारा राज्य के उत्कृष्ट हस्तशिल्प कलाकारों को हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पुरस्कृत किया जाएगा। इस संबंध में इच्छुक हस्तशिल्प कलाकार 23 फरवरी तक आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। हस्तशिल्प पुरस्कार के लिए चयनित कलाकारों को 25 हजार रुपए की राशि के साथ शाल, श्रीफल एवं प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा। राज्य के हस्तशिल्प कलाकार होंगे पुरस्कृत
25 Jan 2023 01:28PM,by: Babuaa Desk
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









