मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने प्रदेशव्यापी भेंट-मुलाकात अभियान के तहत आज, 17 जनवरी को कटघोरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम नोनबिर्रा और रंजना में आमजनता से भेंट-मुलाकात कर उनकी समस्याओं एवं आवेदनों का निराकरण करने के साथ ही शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन के संबंध में फीडबैक लेंगे।
17 Jan 2023 01:12AM,by: Babuaa Desk
अमलेश्वर सीधे ग्राम पंचायत से नगरपालिका बन गया है यहां हो रहे तेजी से विकास को व्यवस्थित रूप देने और यहां नागरिक सुविधाएं विकसित करने यह बहुत आवश्यक था। इसके लिए हमारी सरकार ने यह निर्णय लिया। अमलेश्वर के विकास के लिए राशि में किसी तरह की कमी नहीं होगी। आप लोग अगले 20 साल की विकास योजना बनाएं ताकि शहर का व्यवस्थित रूप से विकास हो सके। अमलेश्वर ग्राम पंचायत से बना सीधे नगर पालिका
17 Jan 2023 01:12AM,by: Babuaa Desk
बलरामपुर के ऐतिहासिक स्थल तातापानी में आयोजित तीन दिवसीय महोत्सव का आज रंगारंग समापन हुआ। महोत्सव का समापन समारोह संस्कृति मंत्री श्री अमरजीत भगत के मुख्य आतिथ्य तथा सरगुजा क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री बृहस्पत सिंह की अध्यक्षता एवं संसदीय सचिव श्री चिंतामणी महाराज की विशिष्ट आतिथ्य में संपन्न हुआ। तीन दिवसीय तातापानी महोत्सव का हुआ रंगारंग समापन
16 Jan 2023 01:48PM,by: Babuaa Desk
छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के बाद अब तक सर्वाधिक धान खरीदी चालू खरीफ सीजन में हुई है। राज्य में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का पिछला रिकार्ड भी टूट गया है। 16 जनवरी 2023 तक 98.92 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी हो चुकी है। जबकि पिछले वर्ष 2021-22 में 98 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी हुई थी। धान खरीदी का यह आकड़ा और भी बढ़ेगा। धान खरीदी 31 जनवरी 2023 तक चलेगी। छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के बाद अब तक हुई सर्वाधिक धान की खरीदी
16 Jan 2023 01:48PM,by: Babuaa Desk
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज यहाँ अपने निवास कार्यालय में डॉ. (प्रो.) किरीट प्रेमजीभाई सोलंकी की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ के दो दिवसीय प्रवास पर आए केन्द्रीय संसदीय समिति के सदस्यों से मुलाकात के दौरान उनसे कोल माईंस की खाली खदानों की जमीन राज्य सरकार को वापस कराने, बस्तर अंचल में सुगम यातायात की दृष्टि से रावघाट होते हुए जगदलपुर तक रेल लाईन विस्तार, वन क्षेत्रों में विकास कार्य कराने वन अधिनियम के प्रावधानों में संशोधन और मुंबई-कोलकाता रूट की बंद ट्रेने पुनः प्रारंभ कराने का आग्रह किया। केन्द्रीय संसदीय समिति के सदस्यों ने मुख्यमंत्री श्री बघेल से आज उनके निवास कार्यालय में सौजन्य मुलाकात की। केन्द्रीय संसदीय समिति ने इस दौरान छत्तीसगढ़ में राज्य शासन द्वारा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजातियों के उत्थान के लिए किए जा रहे कार्यो की सराहना की। उन्होंने छत्तीसगढ़ प्रवास के अपने अनुभवों को मुख्यमंत्री के साथ साझा किया और प्रवास विद्यालयों की भी सराहना की। केन्द्रीय संसदीय समिति ने राज्य शासन की सराहना की
16 Jan 2023 09:54AM,by: Babuaa Desk
दिल्ली उच्च न्यायालय ने भाजपा के पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को अंतरिम जमानत दे दी, जिन्हें 2017 में यूपी के उन्नाव में एक नाबालिग लड़की से बलात्कार के आरोप में उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी। सेंगर ने 19 दिसंबर को 8 फरवरी को होने वाली शादी में शामिल होने के लिए अदालत से दो महीने की अंतरिम जमानत मांगी थी।
16 Jan 2023 09:29AM,by: Babuaa Desk
छत्तीसगढ़ के उत्तरी छोर पर स्थित सबसे ऊंची चोटी गौरलाटा पर्यटन के लिहाज से अविश्वसनीय स्थान है। स्थानीय स्तर पर पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए जिला प्रशासन द्वारा यहां लगातार प्रयास किया जा रहा था। बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के कलेक्टर श्री विजय दयाराम गौर-लाटा के स्थानीय निवासियों को रोजगार के नए संसाधनों के अवसर उपलब्ध कराने के लिए नई कार्ययोजना भी तैयार कर रहे थे। अब इन सभी बातों को तेजी से गति मिलेगी क्यूंकि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने गौर-लाटा के महत्व को देखते हुए इसे पर्यटन स्थल के रूप मे विकसित करने की घोषणा की है।
16 Jan 2023 07:13AM,by: Babuaa Desk
ओडिशा के पुरी में श्री जगन्नाथ मंदिर में भीड़भाड़ के कारण भगदड़ जैसी स्थिति में फंसने के बाद 16 वर्षीय एक लड़की सहित दो श्रद्धालु बेहोश हो गए और उन्हें अस्पताल ले जाया गया। शेर का गेट खुलते ही मंदिर के अंदर भीड़ आरती देखने के लिए उमड़ पड़ी तो दोनों श्रद्धालु नीचे गिर गए।
16 Jan 2023 01:05AM,by: Babuaa Desk
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य








