उद्योग मंत्री श्री कवासी लखमा की उपस्थिति में आज उद्योग भवन रायपुर में दो एमओयू पर हस्ताक्षर हुए। छत्तीसगढ़ शासन उद्योग विभाग एवं सुरुचि फूड्स प्राइवेट लिमिटेड, नई दिल्ली के मध्य पूरक पोषण आहार तथा फोर्टिफाइड राइस के लिए अनुबंध हुआ। जिसमें कम्पनी 111.7 करोड़ रुपये का निवेश करेगी इस उद्योग से 800 लोगो को रोजगार उपलब्ध होगा। छत्तीसगढ़ शासन उद्योग विभाग एवं यूनिटी इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड के मध्य एथेनाल एक्सट्रैक्शन फ्रॉम मेज़ बेस्ड कॉर्न स्टार्च एंड डैमेज राइस एवं पावर प्लांट के लिये अनुबंध हुआ, जिसमे कम्पनी 183 करोड़ का निवेश करेगी। इस उद्योग से लगभग 120 लोगो को रोजगार उपलब्ध होगा। इस प्रकार कुल 294.7 करोड़ रुपये के एमओयू पर हस्ताक्षर हुये। पूरक पोषण आहार तथा फोर्टिफाइड राइस के लिए छत्तीसगढ़ शासन उद्योग विभाग के सचिव भुवनेश यादव और सुरुचि फूड्स प्राइवेट लिमिटेड की ओर से संचालक श्री हिमांशु गुप्ता ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए, वहीं एथेनाल एक्सट्रैक्शन फ्रॉम मेज़ बेस्ड कॉर्न स्टार्च एंड डैमेज राइस एवं पावर प्लांट के लिये छत्तीसगढ़ शासन उद्योग विभाग के सचिव श्री भुवनेश यादव और यूनिटी इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड के संचालक श्री बसन्त कुमार अग्रवाल के मध्य एमओयू पर हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर उद्योग विभाग के अपर संचालक द्वय श्री आलोक द्विवेदी एवं श्री प्रवीण शुक्ला तथा संयुक्त संचालक द्वय श्री हरीश सक्सेना एवं श्री वी.के.देवांगन के अलावा सम्बंधित अधिकारी उपस्थित थे।
13 Jan 2023 09:29AM,by: Babuaa Desk
कर्नाटक उच्च न्यायालय ने बेंगलुरु में निर्माणाधीन मेट्रो के पिलर गिरने की घटना का स्वत: संज्ञान लिया है, जिसमें एक महिला और उसके दो साल के बेटे की मौत हो गई थी। यह घटना इस महीने की शुरुआत में हुई जब महिला और उसका बेटा अपने पति और बेटी के साथ बाइक पर यात्रा कर रहे थे। इस घटना के बाद बैंगलोर मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के तीन अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया था।
13 Jan 2023 09:03AM,by: Babuaa Desk
मुख्यमंत्री श्री बघेल का पिपरिया में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों-कर्मचारियों एवं जनता ने हेलीपैड पर आत्मीय स्वागत किया। हेलीपैड पर ग्राम अमझर के ग्रामीणों ने डंडा नृत्य कर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। पारंपरिक धुन और मांदर की थाप पर डंडा नृत्य ने मुख्यमंत्री का मन मोह लिया। उनके स्वागत में भारी संख्या में ग्रामीणजन हेलीपैड पर मौजूद रहे। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने सभी का स्वागत स्वीकार करते हुए सभी का अभिवादन किया। गोंड जनजाति द्वारा खुशी के अवसर एवं गौरा गौरी त्योहार के अवसर पर डंडा नाच किया जाता है। आदिवासी संस्कृति की विशेष पहचान डंडा नाच जनजाति सदस्यों द्वारा फसल कटाई की खुशी और त्योहारों पर किए जाने वाले विशेष नृत्य है।
13 Jan 2023 08:42AM,by: Babuaa Desk
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल रायपुर पुलिस लाईन हेलीपेड से कोरबा जिले के ग्राम पिपरिया के लिए रवाना l मुख्यमंत्री आज पाली तानाखार विधानसभा के ग्राम पिपरिया और ग्राम लाफा में आम जनता से भेंट-मुलाकात करेंगे l पाली में विभिन्न प्रतिनिधि मंडलो से करेंगे मुलाकात l मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कोरबा जिले के ग्राम पिपरिया के लिए रवाना
13 Jan 2023 06:47AM,by: Babuaa Desk
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने प्रदेशव्यापी भेंट-मुलाकात अभियान के तहत आज 13 जनवरी को पाली तानाखार विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पिपरिया और लाफा में आमजनता से भेंट-मुलाकात कर उनकी समस्याओं एवं आवेदनों का निराकरण करने के साथ ही शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन के संबंध में फीडबैक लेंगे।
13 Jan 2023 01:22AM,by: Babuaa Desk
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









