राजधानी रायपुर में तीन दिनों से चल रहे राज्य स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक खेलों का आज रंगा-रंग समापन बलवीर सिंह जुनेजा स्टेडियम में हुआ। छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक के समापन समारोह में खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री उमेश पटेल ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की पहल पर हमारे ग्रामीण इलाकों में प्रचलित खेल जो लुप्त हो रहे थे, उनको प्र्रोत्साहन एवं बढ़ावा देने के लिए राज्य में पहली बार छत्तीसगढ़िया ओलंपिक की शुरूआत की गई है। राज्य के ग्रामीण अंचल से लेकर शहरों तक छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में शामिल 14 पारंपरिक खेलों में बीते 6 अक्टूबर से लेकर आज तक विभिन्न चरणों में सभी आयु वर्ग के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के सफल आयोजन के लिए उन्होंने सभी लोगों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इससे राज्य में खेल के प्रति एक सकारात्मक वातावरण बना है। राज्य स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का हुआ रंगारंग समापन
10 Jan 2023 03:14PM,by: Babuaa Desk
दिल्ली की एक अदालत ने अपनी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा वाकर की हत्या के आरोपी आफताब पूनावाला की न्यायिक हिरासत 14 दिनों के लिए बढ़ा दी। साकेत कोर्ट की मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट विजयश्री राठौर ने कहा, "निष्पक्ष सुनवाई अभियुक्त का अधिकार है लेकिन यह भी सच है कि व्यापक जनहित में निष्पक्ष जांच की भी आवश्यकता है।" दिल्ली की अदालत ने आफताब पूनावाला की न्यायिक हिरासत बढ़ा दी
10 Jan 2023 02:57PM,by: Babuaa Desk
छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के स्टेट लेवल कार्यक्रम में जब अचानक मुख्यमंत्री मितान योजना के शुभंकर की एंट्री हुई तो माहौल देखने लायक था। राजधानी रायपुर के बूढ़ा तालाब के पास स्थित इनडोर स्टेडियम में जब प्रतिभागियों के बीच मितान का शुभंकर पहाड़ी मैना विजेताओं को जीत की बधाई देने पहुंचे तो सारे लोग झूम उठे। खिलाड़ियों और दर्शकों में मितान के साथ फोटो खिंचवाने और सेल्फी लेने की होड़ सी मच गई। खिलाड़ियों के साथ मितान ने छत्तीसगढ़िया ओलंपिक और मुख्यमंत्री मितान योजना के थीम सॉन्ग पर नृत्य भी किया।
10 Jan 2023 01:57PM,by: Babuaa Desk
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा युवाओं के हित में बड़ा निर्णय लेते हुए शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं में प्रशिक्षण अधिकारियों के रिक्त पदों के विरूद्ध प्रथम चरण में 400 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती की अनुमति दी गई है। राज्य सरकार के निर्णय के अनुसार कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग द्वारा आज संचालक रोजगार एवं प्रशिक्षण को इन पदों पर सीधी भर्ती की सहमति दी गई। छत्तीसगढ़ सरकार का युवाओं के हित में बड़ा फैसला
10 Jan 2023 01:38PM,by: Babuaa Desk
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न श्री लाल बहादुर शास्त्री की 11 जनवरी को पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया है। श्री बघेल ने शास्त्री जी के देश के लिए योगदान को याद करते हुए कहा है कि शास्त्री जी ने आजादी के पहले भारतीय स्वतंत्रता संग्राम और आजादी के बाद सशक्त भारत के निर्माण में अतुल्य योगदान दिया। भारतीय स्वाधीनता संग्राम के महत्वपूर्ण आन्दोलनों में उनकी सक्रिय भागीदारी रही और इसके कारण उन्हें कई बार जेल भी जाना पड़ा। उनके जय जवान-जय किसान के नारे ने जवानों के बलिदान के साथ अन्नदाता किसानों की मेहनत को भी सम्मान दिलाया। शास्त्री जी के काम के प्रति दृढ़ इच्छा शक्ति उनके निर्णयों और कार्यों में दिखाई देती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सादा जीवन उच्च विचार को चरितार्थ करने वाले शास्त्री जी ने अपना पूरा जीवन देश के लिए समर्पित कर दिया, उनके जीवन मूल्य हमेशा सब को प्रेरित करते रहेंगे।
10 Jan 2023 01:38PM,by: Babuaa Desk
गांव-गांव में छिपी नैसर्गिक खेल प्रतिभाओं को छत्तीसगढ़िया ओलंपिक ने सामने आने का बेहतरीन अवसर दिया है। इसी क्रम में कबीरधाम जिले के छोटे से गांव तालपुर से छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में भाग लेने आई आठ साल की कक्षा दूसरी की छात्रा कुमारी स्नेहा पटेल ने 02 घंटा 20 मिनट तक फुगड़ी खेलकर सबको अचंभित कर दिया। स्नेहा के नन्हें कदम फुगड़ी खेलते हुए जब 2 घंटे के बाद भी नहीं रूके और लगातार चलते रहे तो लोग अचंभित होकर उत्सुकता से उसकी खेल प्रतिभा को टकटकी लगाकर देखते रहे। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में फुगड़ी खेलकर स्नेहा सबकी फेवरेट बन गई, और उसकी जमकर सराहना हुई।
10 Jan 2023 01:38PM,by: Babuaa Desk
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज सूरजपुर जिले में संसदीय सचिव एवं भटगांव विधायक श्री पारसनाथ राजवाड़े के गृह ग्राम बतरा पहुंचकर उनकी माताजी स्वर्गीय श्रीमती बालकुंवर राजवाड़े के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने शोक संतप्त परिवार से भेंटकर इस शोक की घड़ी में ढांढस बंधाया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। गौरतलब है कि संसदीय सचिव एवं भटगांव विधायक श्री पारसनाथ राजवाड़े की माता श्रीमती बाल कुंवर राजवाड़े का विगत 30 दिसंबर को निधन हो गया था।
10 Jan 2023 12:45PM,by: Babuaa Desk
भारत जोड़ो यात्रा के पंजाब चरण की शुरुआत से एक दिन पहले, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अमृतसर में स्वर्ण मंदिर का दौरा किया। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा, "भारत जोड़ो यात्रा अब अंबाला में हरियाणा चरण को समाप्त करती है। कल सुबह पंजाब चरण है। अमृतसर में सबसे पवित्र स्वर्ण मंदिर की तीर्थ यात्रा के साथ इसे शुरू करने का कोई बेहतर तरीका नहीं हो सकता है।"
10 Jan 2023 10:43AM,by: Babuaa Desk
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य







