मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज राजिम महोत्सव स्थल पर भगवान श्री राम की 25 फीट ऊंची भव्य मूर्ति का अनावरण किया। इस मूर्ति को 5 महीने की अल्पावधि में तैयार किया गया है। इस भव्य एवं विशाल मूर्ति को तैयार करने में ओड़िसा के 20 शिल्पकारों ने मुख्य भूमिका निभाई है। इसे हाथ से तराश कर छत्तीसगढ़ के बिल्हा स्टोन से निर्मित किया गया है। मूर्ति को 8 फीट ऊंचे नवनिर्मित चबूतरा में प्रतिस्थापित किया गया है। इसकी भव्यता देखते ही बनती है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने श्री राजीव लोचन मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना की एवं प्रदेश की खुशहाली एवं समृद्धि की कामना की।
07 Jan 2023 01:49PM,by: Babuaa Desk
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिला प्रशासन की वेबसाइट को आज नई दिल्ली में नवाचार के लिए राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय प्लेटिनम अवार्ड से सम्मानित किया है। विज्ञान भवन में आयोजित कार्यक्रम में बिलासपुर के जिला कलेक्टर श्री सौरभ कुमार ने यह अवार्ड ग्रहण किया।
07 Jan 2023 01:49PM,by: Babuaa Desk
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से सौजन्य मुलाकात की। केंद्रीय मंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान कोरबा से वापस रायपुर पहुंचे थे। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने गरियाबंद प्रवास से लौटकर सीधे एयरपोर्ट पहुंचकर उनसे मुलाकात की।
07 Jan 2023 01:30PM,by: Babuaa Desk
निदेशक कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस वर्ष कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान प्रबंधन द्वारा विद्यालय/महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं को जैव विविधता का अध्ययन कराने हेतु विशेष पहल की गयी है जिसके अन्तर्गत छात्र-छात्राओं के शैक्षणिक भ्रमण के लिए श्री कमल नारायण तिवारी, एस.डी.ओ. को नोडल अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है। इस संबंध में कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान के निदेशक श्री गणवीर धम्मशील ने बताया कि विभिन्न महाविद्यालयों/ विद्यालयों के प्राचार्य नोडल अधिकारी से शैक्षणिक भ्रमण हेतु उनके मो.नं. 9407799049 से सम्पर्क कर सकते है।
07 Jan 2023 03:13AM,by: Babuaa Desk
श्रमायुक्त छत्तीसगढ़ के निर्देशन में श्रम विभाग के अधिकारियों ने रायपुर शहर के तीन अलग-अलग इलाकों में संचालित सेंटरों पर आकस्मिक रूप से दबिश देकर कम्प्यूटर सहित अन्य दस्तावेजों की सघन जांच पड़ताल की। साहू कॉम्पलेक्स टिकरापारा, सुन्दर नगर और लिली चौक पुरानी बस्ती में संचालित च्वाईस सेंटरों के बारे में श्रमायुक्त के संज्ञान में यह मामला आया था कि इसके संचालकों द्वारा ठेकेदारों का फर्जी प्रमाण-पत्र बनाने के नाम पर लोगों से अवैध वसूली की जा रही है। रायपुर शहर के तीन च्वाईस सेंटरों पर श्रम अधिकारियों की दबिश
07 Jan 2023 03:12AM,by: Babuaa Desk
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय ने कहा कि अयोध्या राम मंदिर का निर्माण "समय पर" पूरा हो जाएगा। राय ने कहा, "2024 में मकर संक्रांति पर मंदिर के गर्भगृह में रामलला की मूर्ति स्थापित की जाएगी।" इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने घोषणा की थी कि मंदिर अगले साल 1 जनवरी तक बनकर तैयार हो जाएगा।
07 Jan 2023 03:06AM,by: Babuaa Desk
अंतर्राष्ट्रीय पतंग महोत्सव 8 जनवरी से 14 जनवरी तक गुजरात के शहरों में आयोजित किया जाएगा। यह उत्सव G20 की थीम- 'एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य' पर आधारित होगा। त्योहार कोरोनोवायरस महामारी के कारण दो साल के विराम के बाद आयोजित किया जा रहा है। राज्य के राज्यपाल आचार्य देवव्रत अहमदाबाद में साबरमती रिवरफ्रंट पर महोत्सव का उद्घाटन करेंगे।
07 Jan 2023 01:13AM,by: Babuaa Desk
दुनिया का सबसे लंबा रिवर क्रूज गंगा विलास, जिसे 13 जनवरी को पीएम नरेंद्र मोदी हरी झंडी दिखाएंगे, 50 दिनों में 3,200 किलोमीटर की दूरी तय करेगा। यह भारत और बांग्लादेश में 27 नदी प्रणालियों से होकर गुजरेगा। इसमें 18 सुइट हैं और इसमें 80 यात्री बैठ सकते हैं। क्रूज में जिम, स्पा, ओपन-एयर ऑब्जर्वेशन डेक और पर्सनलाइज्ड बटलर सर्विस जैसी सुविधाएं होंगी।
07 Jan 2023 01:13AM,by: Babuaa Desk
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य







